By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: 33 माह बाद TSDPL कर्मचारियों का ग्रेड समझौता संपन्न
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > 33 माह बाद TSDPL कर्मचारियों का ग्रेड समझौता संपन्न
JamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandLabourUnion

33 माह बाद TSDPL कर्मचारियों का ग्रेड समझौता संपन्न

admin
Last updated: July 14, 2026 3:45 pm
admin
Published: July 14, 2026
Share
SHARE

कैश-इन-हैंड वेतन में ₹12,200 से ₹14,400

कॉस्ट टू कंपनी (CTC) में अधिकतम ₹18,200 तक की बढ़ोतरी

जमशेदपुर : लंबे इंतजार के बाद TSDPL कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत करीब 33 माह से लंबित टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (TSDPL) के कर्मचारियों का ग्रेड समझौता आखिरकार संपन्न हो गया। उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की उपस्थिति में प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए इस महत्वपूर्ण समझौते पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए। अक्टूबर 2023 से लंबित इस समझौते के पूरा होने के बाद कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस समझौते के तहत कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


कर्मचारियों के वेतन में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी
कैश-इन-हैंड और CTC दोनों में बढ़ा लाभ

ग्रेड समझौते के अनुसार वर्ष 2023 के स्थायी कर्मचारियों के कैश-इन-हैंड वेतन में ₹12,200 से ₹14,400 तक की वृद्धि सुनिश्चित की गई है। वहीं कर्मचारियों की कुल कॉस्ट टू कंपनी (CTC) में अधिकतम ₹18,200 तक की बढ़ोतरी पर सहमति बनी है।
इसके अलावा कर्मचारियों के एमजीबी (MGB) में ₹6,400 की वृद्धि की गई है। साथ ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में 10 प्रतिशत तथा कंटीजेंसी भत्ते में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया गया है।
विभिन्न भत्तों में भी मिली बड़ी राहत
वॉशिंग, नाइट शिफ्ट, एजुकेशन और कन्वेयंस अलाउंस बढ़े
समझौते के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले कई भत्तों में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
वॉशिंग अलाउंस ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,400 किया गया।
नाइट शिफ्ट अलाउंस ₹80 से बढ़ाकर ₹108 कर दिया गया।
एजुकेशन अलाउंस ₹1,700 से बढ़ाकर ₹2,500 किया गया।
कन्वेयंस अलाउंस ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया।
इन बढ़ोतरी से कर्मचारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा।


कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों पर बनी सहमति
मेडिक्लेम, टर्म इंश्योरेंस और नियोजन जैसे अहम मुद्दों का समाधान
इस ग्रेड समझौते में केवल वेतन वृद्धि ही नहीं बल्कि कर्मचारियों की कई वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मांगों को भी शामिल किया गया है।
समझौते के तहत लीव संबंधी प्रावधानों, इंसेंटिव बोनस, महंगाई भत्ता (DA) और कर्मचारी कल्याण योजनाओं के विस्तार पर सहमति बनी है। इसके अलावा कर्मचारियों के पुत्रों के नियोजन का मार्ग भी प्रशस्त किया गया है।
स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिक्लेम की राशि ₹1.50 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख कर दी गई है। वहीं ₹25 लाख के टर्म इंश्योरेंस पर यूनियन और प्रबंधन के बीच 50:50 सहभागिता के आधार पर सहमति बनी है।
न्यू सीरीज कर्मचारियों को भी मिला लाभ
ग्रेड समझौते में न्यू सीरीज के कर्मचारियों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में लगभग ₹4,000 तक की वृद्धि सुनिश्चित की गई है, जिससे उन्हें भी प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा।
उप श्रमायुक्त की मौजूदगी में हुआ समझौता
यह महत्वपूर्ण ग्रेड समझौता उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौते पर सहमति जताते हुए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
प्रबंधन की ओर से इन अधिकारियों ने किए हस्ताक्षर
समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह, वाइस प्रेसिडेंट अविनाश मेहता, सीएचआरओ करण लखानी, सीएफओ मनोज कुमार तथा पुन्यश्लोक ने हस्ताक्षर किए।
यूनियन की ओर से इन प्रतिनिधियों ने किए हस्ताक्षर
यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि भूषण मिश्रा, अमन सिंह, दिनेश कुमार, शशि वीर राणा, उपेंद्र राय, कौशलेश कुमार, सतीश मुखी, मनोज कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह एवं अरुण त्रिपाठी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

जमशेदपुर में UFBU की देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर
संजीव सिन्हा बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष
टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के पिता का निधन, शोक की लहर
बर्मामाइंस की जनसमस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू की उपायुक्त से मुलाकात, सोमवार को कंपनियों संग बैठक का आश्वासन
jamshedpur yoga : टेल्को नीलडीह पार्क में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, पपीता महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र
TAGGED:Employee BenefitsGrade AgreementJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsSalary RevisionTata Steel Downstream ProductsTata Steel newsTSDPL EmployeesTSDPL Grade SettlementTSDPL Salary Hike
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhandधर्म-उत्सव

मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन परिसर में श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और उत्साह का संगम

admin
admin
January 23, 2026
TSDPL इम्प्लाइज यूनियन चुनाव : राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष और त्रिदेव सिंह महामंत्री बने
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स ग्राउंड में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल का 19वां वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न
गोविंदपुर रामनवमी अखाड़ा के लाइसेंसी नंद जी सिंह अकेला का निधन
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों को ₹6.676 करोड़ का बोनस देगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?