By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने जताई अपनी नाराजगी
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने जताई अपनी नाराजगी
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSocial ActivitiesSociety

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने जताई अपनी नाराजगी

admin
Last updated: May 18, 2026 5:51 pm
admin
Published: May 18, 2026
Share
SHARE

रेलवे की लेटलतीफी से आम यात्री परेशान, 24 मई के बाद आंदोलन उग्र होने की संभावना
जमशेदपुर : रेल यात्री संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के स्टार टाकीज-बर्मामाइंस छोर पर जोरदार हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर व्यक्त किया।
हस्ताक्षर अभियान के संयोजक पप्पू राव ने बताया कि इस कार्यक्रम में अमित शर्मा, बबलू और दुर्गा राव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति का अगला अभियान 19 मई को मानगो में आयोजित होगा।
शिव शंकर सिंह का बयान: जरूरत पड़ी तो रेलवे अफसरों के घर धरना
संस्था के संयोजक शिव शंकर सिंह ने कहा कि 24 मई को घाटशिला में होने वाले हस्ताक्षर अभियान के बाद समिति एक बड़ी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन के अगले चरण में जरूरत पड़ी तो रेलवे प्रशासन के बड़े अफसरों के घर के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “रेलवे चाहे तो मुकदमा कर दे, हमारी कोई परवाह नहीं। हमारी मांग सिर्फ समय पर ट्रेन संचालन की है।”
यात्रियों की परेशानियां और नौकरी पर संकट
कार्यक्रम में मौजूद सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, सतीश सिंह, प्रकाश कोया और कंचन डे ने कहा कि आंदोलन पूर्णतया शांतिपूर्ण है, लेकिन रेलवे को अभी तक आंदोलन की गंभीरता का एहसास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी एक छोटी मांग है कि टाटानगर से जाने और आने वाली ट्रेनों का संचालन सही समय पर हो।
हस्ताक्षर अभियान में शामिल यात्रियों ने भी अपनी परेशानियां बताईं। कई यात्री ऐसे थे जिन्हें इस्पात मेल में 7 घंटे की देरी के कारण नौकरी पर संकट का सामना करना पड़ रहा है। उनके बॉस बार-बार लेट होने पर डांट रहे हैं और सैलरी काट रहे हैं। एक यात्री ने बताया कि यात्री ट्रेनों को लूप लाइन में खड़ा कर, चार-पांच मालगाड़ियां पहले भेजी जाती हैं, जिससे उनका काम प्रभावित हो रहा है।
आगामी कार्यक्रम
19 मई: मानगो में हस्ताक्षर अभियान
24 मई: घाटशिला में बड़ा हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन
इसके बाद आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तय की जाएगी
प्रमुख उपस्थित सदस्य
नीरज सिंह, अजय कुमार, प्रवीण सिंह, राजा, विजय सिंह, शमशाद खान, त्रिदेव सिंह, कुणाल कुमार, हनी परिहार, चंचल दा, मनोज शर्मा, शंकर कर्मकार, सुधीर तिवारी, मो. फिरोज, मुख्तार अहमद, दीपक कुमार, राजा अग्रवाल, अर्जुन मुखी, सुषमा मंडल, दीपू तिवारी, शरद मुखी और अन्य लोग उपस्थित थे।

14 दिसंबर को बर्मामाइंस में विशाल धरना–प्रदर्शन, प्रदूषण और अवैध पार्किंग को लेकर होगा जनाक्रोश
सोनारी के विजया गोल्डन टाउन में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, राकेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में मिथिलांचल वार्षिक कैलेंडर सह पंचांग 2026 का भव्य विमोचन
टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने ग्रेड पर की चर्चा, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए जाएंगे 4-5 प्रवेश-निकास द्वार
TAGGED:JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur Rail Passenger Struggle CommitteeJharkhandJharkhand newsNEET paper leak protestRailway Protest JamshedpurSaryu RaiShiv Shankar Singh Protest
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
HealthJamshedpurJharkhand

हाता के अभिनन्दन होटल में गंदगी और एक्सपायरी पावरोटी मिलने से मचा हड़कंप

admin
admin
October 14, 2025
मानगो में पेयजल संकट पर भड़के विधायक सरयू राय, ठेकेदार और अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
टीएसडीपीएल कर्मचारियों के बोनस पर हुई वार्ता, 1 से 2 दिनों में समझौते की उम्मीद
जदयू और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण
तरुणा मिश्रा ने संभाला टाटानगर रेल थाना का कार्यभार, यात्रियों की सुरक्षा को बनाया पहली प्राथमिकता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?