
ओल्ड सीरीज में ₹19,155.50 तो न्यू सीरीज में ₹18,182.50 का मिलेगा लाभ
ओल्ड सीरीज वाले को 3.80 लाख तो न्यू सीरीज वाले को 1.60 लाख तक मिल सकता है एरियर

प्रबंधन और टाटा टिन प्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच बनी सहमति, वेतन-भत्तों के साथ शिक्षा सहायता भत्ता भी शामिल
जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड (टिन प्लेट डिवीजन) में कर्मचारियों के बहुप्रतीक्षित ग्रेड रिवीजन समझौते पर आखिरकार सहमति बन गई है। कंपनी प्रबंधन और मान्यता प्राप्त टाटा टिन प्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच लंबे समय से चल रही वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और विभिन्न सुविधाओं में संशोधन किया गया है, जिससे कुल 860 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
समझौते पर झारखंड सरकार के उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।
सात वर्षों तक प्रभावी रहेगा समझौता
समझौते के अनुसार ओल्ड सीरीज (OS) के कर्मचारियों के लिए यह ग्रेड रिवीजन 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2031 तक प्रभावी रहेगा। वहीं न्यू सीरीज (NS) के कर्मचारियों के लिए समझौते की अवधि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2032 निर्धारित की गई है।
इस समझौते का लाभ ओल्ड सीरीज के 457 कर्मचारियों तथा न्यू सीरीज के 403 कर्मचारियों को मिलेगा। इस प्रकार कुल 860 कर्मचारी नई वेतन संरचना और सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
वेतन संरचना में हुआ पुनर्गठन
नई वेतन संरचना के तहत विभिन्न वेतन मदों का पुनर्गठन किया गया है। कर्मचारियों के लिए कई मौजूदा सुविधाओं को यथावत रखा गया है, जबकि कुछ नए लाभ भी जोड़े गए हैं।
विशेष रूप से Education Assistance Allowance (शिक्षा सहायता भत्ता) को पहली बार शामिल किया गया है, जिसके तहत कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।

इन्होंने किए हस्ताक्षर
समझौते पर झारखंड सरकार की ओर से उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
प्रबंधन की ओर से अत्रेयी सान्याल (चीफ पीपुल ऑफिसर), उज्ज्वल चक्रवर्ती (वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशन-डाउनस्ट्रीम), जुबिन पेशी पालिया (सीएचआरओ, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग), डॉ. सुरो ज्योति डे (चीफ, टिनप्लेट), सोनम रंजन (चीफ, एचआरबीपी), दीपक वर्गीज (हेड, एचआरबीपी) तथा गुरप्रीत सिंह (सीनियर एरिया मैनेजर, ईआर) ने हस्ताक्षर किए।
वहीं यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडेय (प्रेसिडेंट), परविंदर सिंह सोहल (डिप्टी प्रेसिडेंट), मनोज कुमार सिंह (जनरल सेक्रेटरी), साईं बाबू राजू (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट), जगजीत सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र एवं विनय कुमार साहू (असिस्टेंट सेक्रेटरी), संग्राम किशोर दास ( कोषाध्यक्ष) तथा सूर्य भूषण शर्मा ( सह कोषाध्यक्ष) ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कुल कर्मचारी जो इस ग्रेड रिवीजन में लाभान्वित होंगे l
कुल सीटीसी में मिलेगा लाभ
नई संरचना के अनुसार:
ओल्ड सीरीज (OS) कर्मचारियों की कुल मासिक CTC : ₹19,155.50
न्यू सीरीज (NS) कर्मचारियों की कुल मासिक CTC : ₹18,182.50
मद
पुराना (OS)
नया (NS)
MGB
OS – ₹5,100
NS – ₹3,700
Contingency
OS ₹2,142
NS₹1,554
Allowances
OS ₹5,900
NS ₹5,900
HRA
OS ₹1,155
NS ₹970
Fitment
OS ₹300
NS ₹300
IPR
OS ₹1,250
NS ₹1,250
Night Shift Allowance
OS ₹630
NS ₹630
Education Assistance Allowance
OS — Nil
NS – ₹1,200
Leave Encashment
OS – ₹1,700
NS – ₹1,700
LTA
OS – ₹375
NS – ₹375
Promotion Benefit
OS – ₹603.50
NS – ₹603.50
कुल CTC
OS- ₹19,155.50
NS – ₹18,182.50







