By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, यूनियन और प्रबंधन में शोक की लहर
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, यूनियन और प्रबंधन में शोक की लहर
JamshedpurJharkhandLabourUnion

टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, यूनियन और प्रबंधन में शोक की लहर

admin
Last updated: July 4, 2026 1:26 pm
admin
Published: July 4, 2026
Share
SHARE

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहा था इलाज

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी (उर्फ गुड्डी) का शनिवार शाम निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा स्टील प्रबंधन, कर्मचारियों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

Contents
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहा था इलाजअंतिम समय में बिगड़ी तबीयतइलाज के बीच भी वेज रिवीजन में जुटे रहे संजीव चौधरीयूनियन और कर्मचारियों ने जताया शोक

रेणुका चौधरी पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थीं। हार्ट अटैक आने के बाद उनका इलाज पहले जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में शुरू किया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए कोलकाता के डॉ. रविंद्रनाथ टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसे ले जाया गया। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था।

अंतिम समय में बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, शनिवार को उनकी तबीयत अचानक अधिक खराब हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें असफल रहीं और शाम को उनका निधन हो गया। इस दुखद समाचार के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

इलाज के बीच भी वेज रिवीजन में जुटे रहे संजीव चौधरी

रेणुका चौधरी के इलाज के दौरान भी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते को अंतिम रूप देने में लगातार सक्रिय रहे। यूनियन से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी और पूरे समर्पण के साथ वार्ता प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

यहां तक कि अपनी शादी की सालगिरह के दिन भी वे वेज रिवीजन समझौते को लेकर बैठकों में व्यस्त रहे। उस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपनी पत्नी के लिए “Happy Anniversary Guddi” लिखा था। उनकी यह पोस्ट कर्मचारियों और शुभचिंतकों के बीच काफी भावुक चर्चा का विषय बनी थी।

यूनियन और कर्मचारियों ने जताया शोक

रेणुका चौधरी के निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों, टाटा स्टील प्रबंधन, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उनके निधन को संजीव चौधरी के परिवार के साथ-साथ टाटा वर्कर्स यूनियन परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य, कर्मचारी और शुभचिंतक परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर में देर रात मुठभेड़: रंगदारी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम रोकथाम अभियान तेज
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शिक्षा निकेतन विद्यालय का 38वां वार्षिक खेलकूद समारोह सफलतापूर्वक संपन्न
सरयू राय ने किया मानगो इंटकवेल का निरीक्षण, 350 HP मोटर आज से होगा चालू
भुवनेश्वर में झारखंड की धमक: इंडिया इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में चमकी मोनिका डे की टीम
TAGGED:Guddi ChaudharyJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsMedanta HospitalRenuka ChaudharySanjeev ChaudharyTata steelTata Steel Wage RevisionTata workers unionTata Workers Union PresidentTMH Jamshedpur
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhand

शिक्षा निकेतन में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन

admin
admin
September 5, 2025
परसुडीह चोरी कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
विधायक सरयू राय की बहुचर्चित चतुर्थ बाल मेला का हुआ शानदार उद्घाटन
झारखंड बजट पर विधायक पूर्णिमा साहु का हमला, बताया ‘आंकड़ों की बाजीगरी’
मुरली इंटर महाविद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?