
विधायक सरयू राय के निर्देश पर स्थानीय लोगों को मिला तुरंत राहत
जमशेदपुर : शास्त्रीनगर, कदमा के ब्लॉक नंबर 4, रोड नंबर 3 में पिछले पांच दिनों से पेयजल समस्या से प्रभावित लोगों के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। यूआईएसीएल ने अगले चार-पांच दिनों के लिए वहां एक पानी का टैंकर तैनात किया है।
स्थानीय लोग पानी की समस्या से परेशान होकर विधायक सरयू राय को फोन कर अवगत कराया। इसके बाद श्री राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
यूआईएसीएल प्रबंधक से प्रतिनिधिमंडल की बैठक
श्री राय के निर्देशानुसार, नीरज सिंह, भीम सिंह और अमरेंद्र मल्लिक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने यूआईएसीएल वाटर डिवीजन के चीफ मैनेजर राजीव कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पानी की समस्या और स्थानीय लोगों की असुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मौके पर तुरंत कार्यवाही
राजीव कुमार ने फौरन संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा और निर्देश दिया कि पानी की आपूर्ति में बाधा का कारण खोजा जाए। उन्होंने कहा कि यदि स्लो प्रेशर की वजह से समस्या हो रही है तो अलग पाइपलाइन डालकर तुरंत राहत सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही, राजीव कुमार ने आदेश दिया कि जब तक समस्या पूरी तरह हल न हो, टैंकर लगातार तैनात रहे। फौरन टैंकर भिजवाया गया और पाइपलाइन का काम भी तुरंत शुरू करवा दिया गया।
सड़क मरम्मत पर भी दिलवाया ध्यान
प्रतिनिधिमंडल ने उनके ध्यान में लाया कि कदमा टैंक रोड, बंधु पथ और साईं कालोनी में 15 दिन पहले नई पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हुई। राजीव कुमार ने तुरंत सड़क मरम्मत के आदेश दिए और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि दो दिनों के भीतर सड़क मरम्मत कर दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग
प्रतिनिधिमंडल में केपी सिंह, डिपल बिस्वास, माधव सिंह, धानू सिंह, राहुल तिवारी, दिनेश त्रिपाठी, रवींद्र राय, मुकेश सिंह, विनोद शर्मा, रॉबर्ट फ्रांसिस, प्रदीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





