By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: जमशेदपुर में अबीर मिश्रा बने पूर्णकालिक PRI, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को दिया धन्यवाद
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > जमशेदपुर में अबीर मिश्रा बने पूर्णकालिक PRI, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को दिया धन्यवाद
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandRail

जमशेदपुर में अबीर मिश्रा बने पूर्णकालिक PRI, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को दिया धन्यवाद

admin
Last updated: May 29, 2026 4:42 pm
admin
Published: May 29, 2026
Share
SHARE

विद्यायक सरयू राय का आंदोलन रंग लाया

रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम


जमशेदपुर : जमशेदपुर में रेल यात्रियों को ट्रेनों की लेट-लतीफी और संचालन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने की दिशा में दक्षिण पूर्व रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कमर्शियल इंस्पेक्टर अबीर मिश्रा को जमशेदपुर में पूर्णकालिक पीआरआई (पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर) नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी किया।
रेल यात्री संघर्ष समिति की मांग पर हुई नियुक्ति
बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति रेल यात्री संघर्ष समिति की लगातार उठाई जा रही मांगों के बाद की गई है। दो दिन पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने समिति को भरोसा दिलाया था कि जमशेदपुर में यात्रियों की समस्याओं के समाधान और ट्रेनों की समयबद्धता पर निगरानी के लिए पूर्णकालिक पीआरआई की नियुक्ति की जाएगी।
अबीर मिश्रा की नियुक्ति को उसी आश्वासन को पूरा करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


सरयू राय ने जताया आभार
रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन तथा चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया को धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी, सूचना व्यवस्था और यात्री सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है। ऐसे में पूर्णकालिक पीआरआई की नियुक्ति यात्रियों और रेलवे प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मददगार साबित होगी।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर सूचना और त्वरित सहायता
रेलवे सूत्रों के अनुसार, पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी ट्रेनों के परिचालन, देरी, रद्दीकरण और यात्री शिकायतों से संबंधित सूचनाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही यात्रियों और रेलवे प्रशासन के बीच संवाद को भी मजबूत किया जाएगा।
स्थानीय यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

बागबेड़ा में वर्षों से बंद जलापूर्ति की बहाली की ओर कदम, विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर शुरू हुई प्रक्रिया
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव उषा सिंह ने किया जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का स्वागत
भाजयुमो के दबाव पर कंपनी ने 8 लाख रुपये मुआवजा देने पर मानी सहमति
विजया गार्डेन बारीडीह में दिनदहाड़े चोरी, विधायक पूर्णिमा दास ने जताई नाराज़गी
भगवान चित्रगुप्त की पूजा कल, जमशेदपुर के 20 से अधिक स्थानों पर होगा भव्य आयोजन
TAGGED:Abir Mishra PRIChakradharpur DivisionDRM ChakradharpurJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur Railway NewsJharkhandJharkhand newsPublic Relation InspectorRailway Passenger NewsSaryu RaiSaryu Roy NewsSouth Eastern Railway
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJharkhandLabourUnion

राकेश्वर के नेतृत्व में मजदूर दिवस पर इंटक निकालेगी विशाल रैली

admin
admin
April 14, 2026
jamshedpur independence day celebration : पूर्वी सिंहभूम जिला ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मनाया गौरवमयी उत्सव, उपायुक्त ने किया झंडोतोलन
विधायक सरयू राय ने किया ‘जेएच 05 रोटी रसोई’ का उद्घाटन, बोले—साकेत गौतम लोगों को दें शुद्ध और बढ़िया भोजन
जुगनू वर्मा बने भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष
विधायक सरयू राय की सादगी बनी मिसाल, वर्षों से ई-वाहन से कर रहे सफर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?