By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में आज गांधी मैदान में सरयू राय के नेतृत्व में होगा विशाल धरना, तैयारियां पूरी
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में आज गांधी मैदान में सरयू राय के नेतृत्व में होगा विशाल धरना, तैयारियां पूरी
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSociety

मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में आज गांधी मैदान में सरयू राय के नेतृत्व में होगा विशाल धरना, तैयारियां पूरी

admin
Last updated: July 26, 2026 4:58 pm
admin
Published: July 26, 2026
Share
SHARE

सुबह 10 बजे से शुरू होगा प्रदर्शन, घर-घर जनसंपर्क अभियान के बाद बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कथित मनमानी, क्षेत्र में विकास योजनाओं के बाधित होने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार, 27 जुलाई को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में गांधी मैदान में विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। धरना कार्यक्रम सुबह 10 बजे से मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने शुरू होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजकों को बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद है।
कई दिनों तक चला व्यापक जनसंपर्क अभियान
धरना को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से मानगो के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। आयोजन समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की कई टीमों ने अलग-अलग मोहल्लों में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया। इस दौरान लोगों को धरना के उद्देश्य से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचने की अपील की गई।
आयोजकों का कहना है कि इस अभियान को स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिला है और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।


सर्व समाज की भागीदारी का दावा
धरना आयोजन से जुड़े लोगों का दावा है कि मानगो के अलग-अलग वार्डों और बस्तियों से बड़ी संख्या में आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, यह केवल किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जनता की आवाज उठाने का प्रयास है। इसी वजह से सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।
बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं
मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए धरना स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल तैयार कराया गया है। इसके अलावा लोगों के बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजन समिति का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पहले से पूरे कर लिए गए हैं।
विकास कार्यों और नगर निगम की कार्यप्रणाली रहेगा मुख्य मुद्दा
आयोजकों के अनुसार, इस धरना का प्रमुख उद्देश्य मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना और क्षेत्र में विकास योजनाओं के बाधित होने के मुद्दे को प्रमुखता से सामने लाना है। प्रदर्शन के दौरान इन सभी मुद्दों को विस्तार से उठाया जाएगा और नगर निगम प्रशासन से जवाबदेही की मांग की जाएगी।
नागरिकों से शामिल होने की अपील
आयोजन समिति ने मानगो और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से सोमवार सुबह 10 बजे गांधी मैदान पहुंचकर धरना में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी आवश्यक है।

महिलाओं के धैर्य की परीक्षा न लें पूर्व मंत्री: कविता परमार
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर चोरी, कैश और मोबाइल लेकर फरार हुए चोर
धनबाद में पुलिस नहीं, अपराधियों की सरकार चल रही है : सरयू राय
ठेका और असंगठित मजदूरों के हित में संयुक्त श्रमिक संगठनों ने उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, सोनारी विजया गोल्डन टाउन में भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न
TAGGED:Civic IssuesGandhi Maidan DharnaJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur PoliticsJharkhandJharkhand newsMango Municipal CorporationMango Nagar NigamMango ProtestMunicipal DevelopmentSaryu RaiSaryu roy
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandRailSocial ActivitiesSociety

साकची गोलचक्कर पर रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान, सरयू राय ने रेलवे को दी चेतावनी

admin
admin
May 17, 2026
ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल का सम्मान, सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन, लोगों से की अधिक भागीदारी की अपील
मानगो आवास प्लाजा में भीषण आग, सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बचाई जानें
पीएम आवास योजना पर बढ़ा विवाद: 31 मई तक काम पूरा न हुआ तो 1 जून से अनशन करेंगे सरयू राय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?