By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: जमशेदपुर में भाजपा की जीत का जश्न, विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया विजयोत्सव
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > जमशेदपुर में भाजपा की जीत का जश्न, विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया विजयोत्सव
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

जमशेदपुर में भाजपा की जीत का जश्न, विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया विजयोत्सव

admin
Last updated: May 4, 2026 6:45 pm
admin
Published: May 4, 2026
Share
SHARE

केसरिया होली, रसगुल्ला-लड्डू वितरण और झालमुड़ी के साथ दिखा उत्साह
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूर्णिमा साहू की उपस्थिति में केसरिया होली खेलकर जीत की खुशियां मनाईं।
सोमवार को एग्रिको स्थित ट्रैफिक सिग्नल गोलचक्कर पर आयोजित कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और आमजनों के बीच बंगाल के प्रसिद्ध रसगुल्ला, लड्डू और झालमुड़ी का वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। “भारत माता की जय”, “भाजपा जिंदाबाद” और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


“जनता ने भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया स्पष्ट संदेश”
इस मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने तीनों राज्यों के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से भय और आतंक के माहौल में जी रही थी। इस चुनाव में उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कर भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ निर्णायक संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और अब पश्चिम बंगाल भी विकास और सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम बताया।
“संघर्ष और बलिदान की जीत, तुष्टीकरण की राजनीति को करारा जवाब”
पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह जीत उन परिवारों की भी जीत है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति को करारा जवाब दिया है, जिसे विरोधी दल लंबे समय तक याद रखेंगे।
उन्होंने असम और पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।


कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विजयोत्सव में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, राजन सिंह, कल्याणी शरण, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, टुनटुन सिंह, सुशांत पांडा, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रितेश झा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, अभिमन्यु सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 663 यूनिट रक्त संग्रह
टाटा मोटर्स यूनियन विवाद : आरके सिंह के बचाव में उतरे संजय सिंह हितैषी
टीएसडीपीएल यूनियन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 32 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन फॉर्म
बी रोड बिस्टुपुर में आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक उत्सव, परिधान प्रतियोगिता और नृत्य-संगीत ने मोहा मन
टीएसडीपीएल कैंटीन खाने में कीड़ा मिलने का मामला : कर्मचारियों में नाराज़गी बरकरार, वेंडर-यूनियन बैठक टली
TAGGED:BJP victory celebration Jamshedpur Purnima Sahu West Bengal Assam Puducherry election BJP JharkhandJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Society

विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि ने उप नगर आयुक्त से मांगी 15वें वित्त आयोग की परिसंपत्तियों की जानकारी

admin
admin
October 9, 2025
भुइयांडीह लिट्टी चौक पुल का शिलान्यास भी हो चुका है, काम भी शुरू—उसे नई सौगात कहना बेमानी: सरयू राय
टुईलाडूंगरी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधिवत संपन्न, आकर्षण का केंद्र होगी माँ दुर्गा की प्रतिमा
Chandil train accident : चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप
बिजली समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?