By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: डीडी हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में जमशेदपुर बंद सफल, सोनारी, मानगो, कदमा, साकची और बिष्टुपुर में दिखा व्यापक असर
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > डीडी हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में जमशेदपुर बंद सफल, सोनारी, मानगो, कदमा, साकची और बिष्टुपुर में दिखा व्यापक असर
BJPCrimeJamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Jharkhand

डीडी हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में जमशेदपुर बंद सफल, सोनारी, मानगो, कदमा, साकची और बिष्टुपुर में दिखा व्यापक असर

admin
Last updated: July 3, 2026 10:35 am
admin
Published: July 3, 2026
Share
SHARE

शांतिपूर्ण रहा बंद, बिष्टुपुर में पुलिस और बंद समर्थकों के बीच हुई हल्की नोकझोंक
जमशेदपुर : डीडी हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आह्वान पर शुक्रवार को आयोजित जमशेदपुर बंद व्यापक रूप से सफल और शांतिपूर्ण रहा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो और साकची सहित कई क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह बंद रहे। बंद के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। केवल बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के समीप कुछ देर के लिए बंद समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की बहस हुई, जो बाद में शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई।
व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कई इलाकों में पेट्रोल पंप भी बंद रहे, जिससे बंद का व्यापक असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
सुबह बाइक रैली के साथ निकले सरयू राय, मानगो का किया दौरा
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विधायक सरयू राय अपने बिष्टुपुर स्थित आवास से बाइक पर सवार होकर मानगो के लिए रवाना हुए। उनके साथ दर्जनों समर्थक भी मोटरसाइकिलों पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पूरे मानगो क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। विभिन्न इलाकों में बंद का व्यापक समर्थन देखने को मिला।
सोनारी में सुबह से पूरी तरह बंद रहे बाजार
सोनारी क्षेत्र में वेस्ट लेआउट, कागलनगर, बस स्टैंड, कागलनगर मार्केट, राम मंदिर चौक, एयरपोर्ट रोड, डिस्पेंसरी रोड, गुदड़ी बाजार, लोहार लाइन, परदेसी पाड़ा, पुराना सीपी क्लब और दयानंद स्कूल क्षेत्र तक बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
बंद को सफल बनाने में मुकुल मिश्रा, विनोद सिंह, बाबू सिंह सरदार, नरेश बागती, रवि ठाकुर, अतुल सिंह, नितेश सिंह, मिट्ठू गोराई, उषा यादव, उत्तम कुमार, अजय सिंह और अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।


कदमा में लोगों से अपील कर बंद कराए गए प्रतिष्ठान
कदमा बाजार, भाटिया बस्ती, उलियान, रामनगर, ग्रीन पार्क, रामजन्मनगर, फार्म एरिया, गणेश पूजा मैदान और शास्त्रीनगर सहित कई इलाकों में बंद समर्थकों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से अनुरोध कर दुकानें और प्रतिष्ठान बंद कराए।
इस दौरान तारक मुखर्जी, मुन्ना सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, बबाई दास आनंद, बाबू गोंडा, अरुण, रत्न, शिव, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, बाली, सोनी, बुल्लू, संतोष, दीपू, बबलू, हाबलु, केके, रवि, विशाल, विवेक, शिबु, शीनू, विशाल और रविशंकर सहित अनेक लोगों ने बंद को सफल बनाने में योगदान दिया।


मानगो के प्रमुख चौक-चौराहों पर दिखा बंद का व्यापक असर
मानगो चौक, राजेंद्र नगर चौक, ओल्ड चेक पोस्ट, उलीडीह थाना क्षेत्र, डिमना चौक, आसियाना चौक, बिग बाजार के सामने का इलाका, पारडीह चौक, चेपा पुल और 15 नंबर क्षेत्र सहित पूरे मानगो में बाजार बंद रहे।
इस क्षेत्र में पप्पू सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, पवन सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, विकास साहनी, पिंटू सिंह, विजेंद्र सिंह, हेमंत पाठक, संजय सिंह, धनोज सिंह, अशोक कुमार, अमित शर्मा, मनोज गुप्ता, राजू सिंह, ममता सिंह, वीरू सिंह, टुनटुन सिंह, आकाश शाह, संजीव कुमार, राधे प्रमाणी, भोला कुमार और गोपाल सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।


साकची बाजार समेत प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में रहा बंद
साकची बाजार, झंडा चौक, श्रीलेदर लाइन, बसंत टॉकीज लाइन, रामलीला मैदान रोड और जुबिली पार्क गेट के आसपास बंद का व्यापक असर दिखाई दिया।
यहां विवेक पांडेय, राधेश्याम पांडेय, भगवती शरण तिवारी, सुधीर कुमार, रवि कुमार, सत्या दत्ता, सौरभ राम, वरुण प्रताप सिंह, शुभम दास, रोहित दास, ओम प्रकाश शर्मा, रवि यादव, गौतम धीवर, रिशु सिंह, सचिन तिवारी, सुधीर साव, जीतेंद्र पांडेय, अनिल तिवारी, अजय साव, ऋषिकेश पांडेय, विजेंद्र झा, गौरव पांडेय, गुड्डू पांडेय, गीड़ू साव, संजय रजक, अंकित दास, गोली साव, शंकर चंद्रवंशी, पंकज साव और मार्को दास सहित कई लोगों ने बंद को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


बिष्टुपुर में पुलिस और समर्थकों के बीच हुई हल्की बहस
बिष्टुपुर मेन रोड, बिष्टुपुर बाजार, डायगोनल रोड, एलआईसी बिल्डिंग, रीगल चौक और खाऊ गली में भी बंद का असर स्पष्ट दिखाई दिया। एलआईसी बिल्डिंग के पास पुलिस ने बंद समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस हुई। हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
बंद को सफल बनाने वालों में सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, सुरंजन राय, संजय तिवारी, छोटे लाल मुखी, बबलू नायक, पिट्टू सिंह, राहुल गुप्ता, राकेश, नीरू सिंह, छोटू, सूरज रजक, राजेश नंद, कमलेश मुखी, गुप्ता जी, प्रवीण ठाकुर, हरविंदर सिंह, महेश प्रसाद, श्रेया दीक्षित, हरिकिशोर तिवारी, अंजलि सिंह और राजेश प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सरयू राय बोले— जनता ने खुद इस बंद को अपना आंदोलन बनाया
बंद के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि यह बंद पूरी तरह सफल रहा और जनता ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कुछ आवश्यक वाहनों को छोड़कर शहर की अधिकांश सड़कें सूनी रहीं, जो इस बात का प्रमाण है कि आम लोगों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।
उन्होंने कहा कि डीडी हत्याकांड को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। जनता ने अपराध के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है और यह बंद उसी जनभावना का प्रतीक है।

विधायक सरयू राय का तीखा हमला, “मुख्यालय पर उपलब्धियाँ, ज़मीं पर कब्रगाहें बन रही योजनाएँ”
टाटा स्टील की कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी का पुनर्गठन, मुकेश अग्रवाल बने अध्यक्ष, नितेश राज उपाध्यक्ष नियुक्त
गोविंदपुर को मिला नया थाना प्रभारी, पवन कुमार ने किया योगदान
सीतारामडेरा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर अलर्ट मोड में जमशेदपुर प्रशासन, उपायुक्त ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण
TAGGED:Bistupur BandhCrime in JamshedpurDD Murder CaseJamshedpurJamshedpur BandhJamshedpur newsJamshedpur PoliticsJharkhandJharkhand newsMango BandhSaryu RaiSaryu roySonari Bandh
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CongressJamshedpurJamshedpur Politics

परविंदर सिंह आज संभालेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद, कांग्रेस मुख्यालय में होगा भव्य कार्यक्रम

admin
admin
October 7, 2025
एचसीएल प्रीमियम लीग : आशुतोष राय ने बीसीसी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की
जेपी आंदोलन से जन्मी नई राजनीतिक चेतना : सरयू राय
घाटशिला उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने भरा नामांकन, बाबूलाल मरांडी और कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
टाटा मोटर्स यूनियन विवाद : आरके सिंह के बचाव में उतरे संजय सिंह हितैषी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?