Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल पर गुरुवार की रात करीब 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी युगल ने आपसी विवाद के बाद नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना प्रेम-प्रसंग और शादी से जुड़े मुद्दे पर हुई कहासुनी के बाद घटी, जिसे समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों ने टाल दिया।
जानकारी के मुताबिक, सोनारी बिरसा बस्ती की रहने वाली युवती और गणेश नामक युवक पिछले तीन-चार महीनों से रिश्ते में थे। गणेश राज्य के बाहर काम करता था और बुधवार को ही घर लौटा था। घर वापसी के बाद दोनों के बीच शादी की बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे एक गंभीर विवाद में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने हार मानकर एक साथ जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। इसी इरादे से वे डोबो पुल पर पहुंचे और नदी में कूदने की तैयारी करने लगे।
स्थानीय लोगों ने बचाया
तभी वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोगों ने तुरंत उन्हें रोकने का प्रयास किया और सोनारी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित नदी के किनारे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया, जहां उनके परिजनों को बुलाया गया।
थाने में दोनों परिवारों के बीच आपसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी दोनों को समझाया और भविष्य में ऐसा कोई भी गलत कदम न उठाने की सख्त चेतावनी दी। आपसी सहमति बनने के बाद दोनों को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि समय पर मिली सूचना और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया। पुलिस ने इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के तत्पर



