By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    छोटा गोविंदपुर राम मंदिर में पुस्तक थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
    September 17, 2026
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही बट सावित्री पूजा
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही बट सावित्री पूजा
JamshedpurJharkhandSocial ActivitiesSocietyWomenधर्म-उत्सव

जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही बट सावित्री पूजा

admin
Last updated: May 16, 2026 9:44 am
admin
Published: May 16, 2026
Share
SHARE

वट वृक्षों और मंदिरों में उमड़ी सुहागिन महिलाओं की भीड़


जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
शहर के कई मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सजी महिलाएं सुबह स्नान के बाद पूजा स्थलों पर पहुंचीं और पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न की।
वट वृक्ष की परिक्रमा कर मांगी पति की लंबी आयु
पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष पर जल अर्पित किया, रोली-अक्षत चढ़ाया और कच्चा सूत लपेटकर वृक्ष की परिक्रमा की। इसके बाद महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया और अखंड सौभाग्य की कामना की।
कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर पारंपरिक लोकगीत भी गाए, जिससे धार्मिक माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया।


बाजारों में भी दिखी पूजा की रौनक
बट सावित्री पूजा को लेकर शहर के बाजारों में भी सुबह से विशेष रौनक देखी गई। फल, फूल, पूजा सामग्री, बांस का पंखा, नारियल, आम, केला और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही।
व्यापारियों के अनुसार पूजा के कारण सुबह से ही खरीदारी में काफी बढ़ोतरी देखी गई।
क्या है बट सावित्री व्रत का धार्मिक महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
पौराणिक कथा के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप, निष्ठा और संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और विवाहित महिलाएं श्रद्धा के साथ इसका पालन करती हैं।

मानगो आवास प्लाजा में भीषण आग, सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बचाई जानें
ठेका और असंगठित मजदूरों के हित में संयुक्त श्रमिक संगठनों ने उप श्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
टेल्को गरूड़बासा स्थित कैंडी फ्लौस स्कूल को मिली सीबीएसई मान्यता
केबल कंपनी मामले में एनसीएलटी के फैसले के खिलाफ संघर्ष समिति जाएगी सुप्रीम कोर्ट
सरयू राय ने रांची में उठाई आवाज़ कहा, धालभूम के सिविल एसडीओ की पदस्थापना तुरंत करें”
TAGGED:Bat Savitri Vrat 2026JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur religious festivalJharkhandJharkhand newsSavitri Satyavan storyVat Savitri Puja Jamshedpurwomen worship banyan tree
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJharkhand

लोक कल्याण के साथ विकसित भारत की दिशा में दूरदर्शी बजट : रघुवर दास

admin
admin
February 1, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू पर हमला करने और जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप, मामला सीतारामडेरा थाना में
जमशेदपुर पूर्वी को बड़ी सौगात: भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन सड़क व पुल निर्माण दस दिनों में शुरू
Xavier English School Sawan Milan Jamshedpur : जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में रंगारंग सावन मिलन समारोह अंशु पॉल बनीं सावन क्वीन, बुलबुल को बेस्ट डांसर का खिताब
एचसीएल प्रीमियम लीग : आशुतोष राय ने बीसीसी खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?