By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
    गोविंदपुर थाना परिसर में 3 अगस्त को होगा शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
    July 30, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: टीएसडीपीएल में कैंटीन चार्ज 40% बढ़ा, 250 से 350 रुपये हुआ मासिक शुल्क; कर्मचारियों में नाराजगी
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > टीएसडीपीएल में कैंटीन चार्ज 40% बढ़ा, 250 से 350 रुपये हुआ मासिक शुल्क; कर्मचारियों में नाराजगी
JamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandUnion

टीएसडीपीएल में कैंटीन चार्ज 40% बढ़ा, 250 से 350 रुपये हुआ मासिक शुल्क; कर्मचारियों में नाराजगी

admin
Last updated: September 2, 2026 1:41 pm
admin
Published: September 2, 2026
Share
SHARE

ग्रेड रिवीजन के बाद कैंटीन शुल्क बढ़ोतरी ने बढ़ाई बेचैनी, यूनियन की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

जमशेदपुर। टीएसडीपीएल कर्मचारियों के मासिक खर्च में अब कैंटीन शुल्क की वजह से भी इजाफा होगा। कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कर्मचारियों का मासिक कैंटीन चार्ज 250 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है। यानी कर्मचारियों पर प्रति माह 100 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा है, जो पुराने शुल्क के मुकाबले 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Contents
ग्रेड रिवीजन के बाद कैंटीन शुल्क बढ़ोतरी ने बढ़ाई बेचैनी, यूनियन की भूमिका पर भी उठ रहे सवालकैंटीन चार्ज बढ़ोतरी पर कर्मचारियों में अलग-अलग रायबढ़े शुल्क के बदले सुविधाओं पर भी उठे सवालयूनियन नेता खेल रहे है वॉट्सएप वॉट्सएपग्रेड रिवीजन को लेकर पहले से असंतोषछह साल की जगह सात साल हुई ग्रेड अवधिपुराने ग्रेड को लेकर पीके साहू की चर्चाग्रेड की नाराजगी का असर, राकेश्वर पांडे के अभिनंदन से दूरीकैंटीन चार्ज और ग्रेड रिवीजन पर बढ़ी चर्चा

कैंटीन शुल्क में इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों के बीच नाराजगी का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे सीधे जुड़े इस तरह के फैसले से पहले यूनियन प्रतिनिधियों और कैंटीन कमेटी के साथ स्पष्ट चर्चा होनी चाहिए थी। कर्मचारियों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि शुल्क बढ़ाने की आवश्यकता क्यों पड़ी और बढ़ी हुई राशि के बदले कैंटीन सुविधाओं में किस तरह का सुधार किया जाएगा।

कैंटीन चार्ज बढ़ोतरी पर कर्मचारियों में अलग-अलग राय

कैंटीन शुल्क में 100 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि कैंटीन शुल्क बढ़ाने का फैसला ग्रेड समझौते के दौरान ही तय कर लिया गया था। वहीं, कर्मचारियों के दूसरे वर्ग का तर्क है कि यदि कैंटीन की गुणवत्ता में सुधार के लिए शुल्क बढ़ाया गया है तो इस संबंध में कैंटीन कमेटी और यूनियन के साथ चर्चा होनी चाहिए थी।

कर्मचारियों का एक वर्ग 250 रुपये से 350 रुपये हुए शुल्क को अतिरिक्त आर्थिक बोझ के रूप में देख रहा है। वहीं, कुछ कर्मचारी इसे प्रबंधन का एकतरफा फैसला बता रहे हैं। इसी वजह से कैंटीन शुल्क बढ़ोतरी का मुद्दा अब कर्मचारियों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।

बढ़े शुल्क के बदले सुविधाओं पर भी उठे सवाल

कर्मचारियों के बीच यह सवाल भी है कि यदि कैंटीन शुल्क बढ़ाया गया है तो इसके बदले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं में कितना सुधार होगा। कर्मचारियों का कहना है कि शुल्क बढ़ोतरी के साथ सुविधाओं में पारदर्शी सुधार दिखाई देना चाहिए।

यूनियन नेता खेल रहे है वॉट्सएप वॉट्सएप

कैंटीन शुल्क बढ़ोतरी के बाद यूनियन की भूमिका को लेकर भी कर्मचारियों में सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि इस मुद्दे पर यूनियन पदाधिकारियों की सक्रियता मुख्य रूप से व्हाट्सऐप ग्रुपों में दिखाई दे रही है, जबकि कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद की अपेक्षा की जा रही है।

व्हाट्सऐप चर्चाओं में इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने की बात कही जा रही है। किसी की ओर से कहा जा रहा है कि कैंटीन शुल्क बढ़ोतरी ग्रेड समझौते में ही तय हो चुकी थी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कैंटीन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से शुल्क बढ़ाया गया है।

कर्मचारियों के एक वर्ग ने इस फैसले को प्रबंधन का एकतरफा और कथित तौर पर तानाशाहीपूर्ण निर्णय भी बताया है। वहीं, व्हाट्सऐप ग्रुपों में मामले को लेकर तीखी और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी चर्चा में हैं। इससे कर्मचारियों के बीच यूनियन के रुख को लेकर असमंजस और नाराजगी दोनों बढ़ने की बात कही जा रही है। कुछ इसमें चूड़ी बजाने तो कुछ कैंटीन कमेटी के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ इसे यूनियन की विफलता भी बता रहे हैं।

ग्रेड रिवीजन को लेकर पहले से असंतोष

कैंटीन शुल्क बढ़ोतरी का मुद्दा ऐसे समय सामने आया है, जब टीएसडीपीएल कर्मचारियों के एक वर्ग में हालिया ग्रेड रिवीजन को लेकर पहले से ही असंतोष की चर्चा है।

कर्मचारियों का कहना है कि ग्रेड ड्यू होने के समय ही यदि समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाता तो शायद कर्मचारियों को मौजूदा परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता। कर्मचारियों के एक वर्ग का मानना है कि ग्रेड समझौता उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा।

छह साल की जगह सात साल हुई ग्रेड अवधि

कर्मचारियों के मुताबिक, नए ग्रेड समझौते में ग्रेड की अवधि छह वर्ष से बढ़ाकर सात वर्ष कर दी गई है। वहीं, वेतन में हुई बढ़ोतरी को भी कर्मचारियों का एक वर्ग अपेक्षा से कम मान रहा है।

इसी वजह से ग्रेड रिवीजन के बाद यूनियन नेतृत्व को लेकर भी कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि ग्रेड समझौता अधिक बेहतर आर्थिक लाभ और अपेक्षाकृत कम अवधि में होगा।

पुराने ग्रेड को लेकर पीके साहू की चर्चा

ग्रेड रिवीजन से असंतुष्ट कर्मचारियों के बीच कंपनी के पूर्व वरीय महाप्रबंधक पीके साहू का नाम भी चर्चा में आ रहा है।

कुछ कर्मचारी उनके कार्यकाल में हुए ग्रेड समझौते को याद करते हुए उसे आज भी बेहतर और यादगार बताते हैं। कर्मचारियों का यह वर्ग मौजूदा ग्रेड की तुलना पुराने समझौते से कर रहा है और इसी आधार पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है।

ग्रेड की नाराजगी का असर, राकेश्वर पांडे के अभिनंदन से दूरी

ग्रेड रिवीजन को लेकर कर्मचारियों की कथित नाराजगी का असर यूनियन की परंपरागत गतिविधियों पर भी दिखाई देने की बात कही जा रही है।

कर्मचारियों के अनुसार, आम तौर पर ग्रेड रिवीजन या बोनस समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे का कर्मचारियों की ओर से जोरदार अभिनंदन किया जाता रहा है। इसे यूनियन और कर्मचारियों के बीच हुए समझौते की स्वीकार्यता और खुशी के तौर पर देखा जाता रहा है।

लेकिन इस बार कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग द्वारा राकेश्वर पांडे के अभिनंदन से दूरी बनाए रखने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों के बीच इसे हालिया ग्रेड रिवीजन को लेकर असंतोष का संकेत माना जा रहा है।

कैंटीन चार्ज और ग्रेड रिवीजन पर बढ़ी चर्चा

टीएसडीपीएल में इस समय कर्मचारियों के बीच दो मुद्दे खास तौर पर चर्चा में हैं—कैंटीन शुल्क में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी और हालिया ग्रेड रिवीजन।

कर्मचारियों का कहना है कि कैंटीन शुल्क बढ़ाने से पहले प्रबंधन और यूनियन को कर्मचारियों के साथ स्पष्ट संवाद करना चाहिए था। साथ ही ग्रेड रिवीजन के परिणामों को लेकर कर्मचारियों के बीच मौजूद असंतोष पर भी यूनियन नेतृत्व को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

कर्मचारियों के एक वर्ग की मांग है कि यूनियन नेतृत्व कैंटीन शुल्क बढ़ोतरी पर अपना स्पष्ट रुख सामने रखे और प्रबंधन के साथ बातचीत कर इस फैसले पर पुनर्विचार की पहल करे।

फिलहाल कैंटीन चार्ज में बढ़ोतरी और ग्रेड रिवीजन दोनों मुद्दे टीएसडीपीएल कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रबंधन और यूनियन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, तामुलिया में कैरियर एवं एजुकेशन फेयर का सफल आयोजन
रेड क्रॉस भवन के सखी वन स्टॉप सेंटर का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के अभाव पर जताई चिंता
लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में संविधान दिवस पर सामूहिक शपथ, विद्यार्थियों ने विकासशील भारत का संकल्प लिया
गुलमोहर हाई स्कूल की प्राचार्या प्रीति सिन्हा का सम्मान, शिक्षाविदों की गोष्ठी में गूंजा उपलब्धि का गौरव
एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
TAGGED:Canteen Charge HikeJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsPK SahuRakeshwar PandeyTSDPL Canteen ChargeTSDPL Canteen FeeTSDPL EmployeesTSDPL Grade RevisionTSDPL NewsTSDPL Union
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhandSocial ActivitiesSociety

झारखंड के 20 हजार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी पासवा : आलोक दुबे

admin
admin
June 3, 2026
जेवियर इंग्लिश स्कूल शंकरदा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम में बोनस समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम ₹96,000 तक का बोनस
साकची कचहरी बाबा मंदिर में जुस्को के बाउंड्री वॉल निर्माण का विरोध, स्थानीय समिति के दबाव में रुका काम
सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?