By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    गोविंदपुर थाना परिसर में 3 अगस्त को होगा शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
    July 30, 2026
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: सोनारी की समस्याओं पर सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि से जनता की खुली बातचीत
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > सोनारी की समस्याओं पर सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि से जनता की खुली बातचीत
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Social ActivitiesSociety

सोनारी की समस्याओं पर सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि से जनता की खुली बातचीत

admin
Last updated: February 1, 2026 2:27 pm
admin
Published: February 1, 2026
Share
SHARE

सट्टा, शराब, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवनों में मनमानी वसूली और सफाई व्यवस्था पर फूटा आक्रोश
जमशेदपुर सोनारी क्षेत्र के लोग बुनियादी समस्याओं के जाल में फंसे हुए हैं। क्षेत्र में व्याप्त इन समस्याओं को लेकर रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रन पार्क, सोनारी में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्थानीय लोगों ने खुलकर अपनी परेशानियां रखीं और प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताई।
यह बैठक जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की पहल पर आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
सामुदायिक भवनों में मनमाना शुल्क, नियम-कानून नदारद
बैठक में लोगों ने बताया कि सोनारी में बने सामुदायिक भवनों में कोई निर्धारित शुल्क व्यवस्था नहीं है। जिस व्यक्ति के मन में जो आता है, वही शुल्क बता दिया जाता है। कई सामुदायिक भवनों में 15 हजार रुपये तक की मनमानी वसूली की जा रही है।
लोगों का कहना था कि सामुदायिक भवन लेने वाले व्यक्ति को अपनी मर्जी से टेंट लगाने की अनुमति नहीं होती, बल्कि भवन प्रबंधन द्वारा तय टेंट ही लगवाना पड़ता है, जिससे आयोजन का खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ जाता है।
साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल, सफाईकर्मियों की भारी कमी
बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले जुस्को के सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई करते थे, लेकिन अब वे नहीं आते।
वर्तमान में जेएनएसी के सफाईकर्मी केवल औपचारिक ड्यूटी निभाकर चले जाते हैं, जिससे इलाके में गंदगी बनी रहती है। सफाईकर्मियों की भारी कमी के कारण नालियों और सड़कों की हालत खराब होती जा रही है।
सट्टा, शराब और ब्राउन शुगर के कारोबार से लोग परेशान
बैठक में सोनारी क्षेत्र में सट्टा, अवैध शराब और ब्राउन शुगर के खुले कारोबार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में ब्राउन शुगर बेचने वालों पर छापेमारी तो हुई, लेकिन सट्टा और शराब के कारोबारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की खराब व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की, जिससे रात के समय असुरक्षा का माहौल बना रहता है।
जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा : मुकुल मिश्रा
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने कहा कि सभी मुद्दों को समाहित करते हुए एक विस्तृत मांग पत्र तैयार कर संबंधित विभागों और अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जनहित में सड़क पर उतरकर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।
बैठक में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
बैठक में विनोद सिंह, श्याम रंजन मंडल, महेश चौबे, शीतल खुल्लर, लक्ष्मी नारायण तिवारी, रवि शंकर सिंह, अरुण तिवारी, जितेंद्र सिंह, अशोक सिंह, संजय मुंडा, बाबू सिंह सरदार, सुप्रीयो घोष, मधु सिंह, ऋण चक्रवर्ती, प्रदीप सिंह, रवि तिवारी, अतुल सिंह, शाहिद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति का जोरदार हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने जताई अपनी नाराजगी
बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा उठाव को लेकर जल्द होगी ग्राम सभा : उपायुक्त का आश्वासन
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न
झारखंड में BPL उपभोक्ताओं को मुफ्त में मिलेगा जल कनेक्शन, सरयू राय की पहल का असर
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 140वां स्थापना दिवस
TAGGED:cleanliness issue Jamshedpurcommunity hall charges SonariJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsMukul Mishra meetingSarayu Rai representativeSaryu RaiSonari Jamshedpur problems
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPCulturalJamshedpurJamshedpur Politicsधर्म-उत्सव

टुइलाडूंगरी दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारी अंतिम चरण में, 26 सितम्बर को होगा उद्घाटन

admin
admin
September 24, 2025
टाटा स्टील (टिन प्लेट डिवीजन) में 7 वर्षीय ग्रेड रिवीजन समझौता संपन्न, 860 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
Hata : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में झंडोत्तोलन और प्रभात फेरी के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Jamshedpur : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ ने दी श्रद्धांजलि
टीएसडीपीएल की CSR पहल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?