By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: टेल्को में श्री श्री राममंदिर समिति का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > टेल्को में श्री श्री राममंदिर समिति का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न
JamshedpurJharkhandधर्म-उत्सव

टेल्को में श्री श्री राममंदिर समिति का भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

admin
Last updated: February 22, 2026 2:37 pm
admin
Published: February 22, 2026
Share
SHARE

राममंदिर प्रांगण में गूंजे पारंपरिक फगुआ गीत
रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ वातावरण

जमशेदपुर : टेल्को में श्री श्री राम मंदिर समिति की ओर से रविवार की संध्या भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राममंदिर प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक फगुआ गीतों की ऐसी बयार बही कि पूरा माहौल होली के रंग में रंग गया।


फगुआ गीतों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कार्यक्रम में सरस्वती रामायण मंडली के व्यास प्रभात तिवारी (बक्सर, बिहार), प्रीतम चंदन तथा बबन पांडेय (भोजपुर, बिहार) ने पारंपरिक फगुआ गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
‘शिव सती खेले फाग आहे लाला…’,
‘वीरन में हनुमान आहे लाला…’,
‘बंगला में उड़ेला अबीर आहे लाला…’,
‘सुमिरहूं श्रीभगवान आहे लाला…’,
‘बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले…’
जैसे लोकगीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। ढोल, झाल और बैंजो की मधुर ध्वनि से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।
अतिथियों ने दी होली की शुभकामनाएं
इस अवसर पर मंदिर समिति के महामंत्री ने व्यास मंडली के सभी कलाकारों का फूलमाला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर समिति के अध्यक्ष मानस मिश्रा और कमल किशोर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं तथा ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
अबीर-गुलाल और होली के पकवानों का आनंद
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। रंगों की इस उमंग के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
समारोह के अंत में सभी लोगों ने पारंपरिक होली व्यंजनों—पुआ, पूरी, आलू-कटहल दम और दही बड़ा—का स्वाद लिया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह (हैप्पी), नंदलाल सिंह, बबन पांडेय, पंडित जीवनंद मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, विजय कुमार सिंह, मनंजय पांडेय, शैलेश सिंह, संजय सिंह, वेंकट राव, राजेश पांडेय और अरविंद प्रसाद सहित कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
रंग, संगीत और पारंपरिक लोकसंस्कृति से सजे इस आयोजन ने टेल्को क्षेत्र में होली के उत्साह को और भी प्रगाढ़ कर दिया।

झारखंड स्थापना दिवस पर साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में ‘विंटर वंडरलैंड मेला’ का भव्य आयोजन
गोलमुरी टिनप्लेट यूनियन ने बैठक में मेन पावर बढ़ाने, ग्रेड और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की उठी मांग
नहीं रहे राधे यादव, निधन पर सरयू राय ने जताया गहरा शोक, बताया आरजेडी का ‘आधार स्तंभ’
सोनारी की समस्याओं पर सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि से जनता की खुली बातचीत
टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम में बोनस समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम ₹96,000 तक का बोनस
TAGGED:Fagua songs eventHoli Milan Samaroh JamshedpurJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsSaraswati Ramayan MandaliShri Shri Ram Mandir Samiti TelcoTelco Holi celebration
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial ActivitiesSociety

लोकल ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सीपीआई का मशाल जुलूस

admin
admin
December 21, 2025
भाजपा ने आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह का टिकट काटा, समर्थकों में गहरा आक्रोश
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में CPI का जोरदार प्रदर्शन
डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का सफल आयोजन
राजेंद्र नगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक सरयू राय ने किया भव्य उद्घाटन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?