NSS इकाई-1 द्वारा ‘अच्छा भोजन, अच्छा स्वास्थ्य’ विषय पर चला जागरूकता अभियान
प्रशिक्षु शिक्षकों ने स्कूलों में आयोजित किए हेल्दी टिफिन और न्यूट्रिशन से
पोषण शिक्षा से बच्चों में जागरूकता, NSS इकाई का सराहनीय प्रयास
जमशेदपुर : डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में एन.एस.एस. इकाई-1 के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत हुआ। इस वर्ष पोषण माह का थीम था:
“Good Food, Good Health (अच्छा भोजन, अच्छा स्वास्थ्य)”

प्रशिक्षणकाल में पोषण पर गहन सत्र, बच्चों को हेल्दी टिफिन लाने की प्रेरणा
बी.एड. प्रशिक्षु शिक्षकों ने विद्यालय अवलोकन अवधि के दौरान स्कूली छात्रों के बीच पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली पर केंद्रित सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में:
छात्रों को हेल्दी टिफिन लाने और अपने खाने की आदतों पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जंक फूड से बचाव और घरेलू पोषणयुक्त भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने स्वस्थ भोजन करने की शपथ भी ली।
नेतृत्व और मार्गदर्शन में सब ने दिया साथ
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता तथा उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल का मार्गदर्शन एवं सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।



