By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: पर्यावरण के लिए नौकरशाहों और मेधावी वर्ग को ज्यादा जिम्मेदार बनने की जरूरत : सरयू राय
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > पर्यावरण के लिए नौकरशाहों और मेधावी वर्ग को ज्यादा जिम्मेदार बनने की जरूरत : सरयू राय
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSocial ActivitiesSociety

पर्यावरण के लिए नौकरशाहों और मेधावी वर्ग को ज्यादा जिम्मेदार बनने की जरूरत : सरयू राय

admin
Last updated: April 22, 2026 1:31 pm
admin
Published: April 22, 2026
Share
SHARE

सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की कार्यशैली पर उठे सवाल, पर्यावरण को लेकर चेतावनी

पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित हुई महत्वपूर्ण संगोष्ठी

जमशेदपुर : पृथ्वी दिवस के अवसर पर रांची आयोजित एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, विकास की दिशा और सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की कार्यसंस्कृति पर गंभीर सवाल उठाए गए। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज पर्यावरण को लेकर सबसे अधिक जागरूक होने की जरूरत आम जनता को नहीं, बल्कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों, नौकरशाहों और तथाकथित मेधावी मस्तिष्कों को है।पुरानी विधानसभा के सभागार में युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आम आदमी पहले से ही पर्यावरणीय संकट का भुक्तभोगी है, लेकिन नीति निर्धारकों की कार्यशैली अब भी सवालों के घेरे में है।

सस्टेनेबल नहीं, शाश्वत विकास की जरूरत : सरयू राय

सरयू राय ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह का विकास मॉडल अपनाया जा रहा है, वह दीर्घकाल में विनाशकारी साबित हो सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “सस्टेनेबल डेवलपमेंट” की जगह “शाश्वत विकास” को अपनाने की आवश्यकता है।उन्होंने औद्योगिक क्रांति के चौथे चरण—आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस—का जिक्र करते हुए चेताया कि तकनीक का अंधाधुंध उपयोग हमें संकट की ओर ले जा सकता है। उनके शब्दों में, “टेक्नोलॉजी एक अच्छा सेवक है, लेकिन खराब मालिक साबित हो सकती है।

”प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर चिंता

उन्होंने भूमिगत खनन और पृथ्वी के भीतर गहराई तक किए जा रहे प्रयोगों पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि इस तरह के हस्तक्षेप का पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है।उन्होंने यह भी कहा कि समाज में “शुभ-लाभ” की जगह “लोभ-लाभ” की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो पर्यावरणीय संकट को और गहरा कर रही है।

2047 तक 11 मिलियन टन सोलर वेस्ट का खतरा : अंशुल शरण

युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कार्यक्रम का विषय प्रस्तुत करते हुए कहा कि पृथ्वी का बिगड़ता संतुलन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ष 2047 तक सोलर वेस्ट 11 मिलियन टन तक पहुंच सकता है, जिसका प्रबंधन एक बड़ी वैश्विक चुनौती होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष वैश्विक तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है, जो खतरे का संकेत है।

प्राचीन ग्रंथों में पर्यावरण संरक्षण के सूत्र: डॉ एम के जमुआर

झारखंड रक्षा शक्ति के पूर्व कुल सचिव डॉ एम के जमुआर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांत हमारे 5000 वर्ष पुराने वैदिक ग्रंथों में पहले से मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि अथर्ववेद में जल, वनस्पति और वायु की शुद्धता को जीवन का आधार बताया गया है। लेकिन विडंबना यह है कि आधुनिक समाज अपनी जड़ों से दूर होता जा रहा है और पश्चिमी प्रभाव में अपनी सांस्कृतिक विरासत को भूल रहा है।

सरकार और जनता के बीच समन्वय की कमी : ओम सिंह

वरिष्ठ पर्यावरणविद् ओम सिंह ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय खतरों से पृथ्वी को बचाना है।उन्होंने बताया कि 190 से अधिक देश इस मुहिम से जुड़े हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता अब तक नहीं मिल सकी है। इसका मुख्य कारण सरकार और आम जनता के बीच समन्वय की कमी है।परिचर्चा में कई विशेषज्ञों ने रखे विचार कार्यक्रम के दौरान एक विस्तृत परिचर्चा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें राधेश्याम अग्रवाल, सुरेंद्र सिन्हा, गोविंद मेवाड़, देवेंद्र सिंह, अश्विनी दराद, बिरेन्द्र सिंह, बालकृष्णा सिंह, प्रमोद सिंह, उदय सिंह, अरुण राय, सुमन सिंह, संजय सिंह, चंद्रकिशोर पांडेय, दिलीप अम्बष्ट, शिवपूजन चौहान और सुनील कुमार सहित कई प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का संचालन भारतेंदु झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र तिवारी ने प्रस्तुत किया।

जमशेदपुर में लोकआस्था का उत्सव श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
परविंदर सिंह आज संभालेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद, कांग्रेस मुख्यालय में होगा भव्य कार्यक्रम
झारखंड स्थापना दिवस पर साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में ‘विंटर वंडरलैंड मेला’ का भव्य आयोजन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छोटा गोविंदपुर में भव्य भक्ति संध्या और जागरण का आयोजन
जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
TAGGED:Climate Change IndiaEarth Day 2026Environmental Awareness IndiaJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsSaryu RaiSaryu Roy StatementSolar Waste CrisisSustainable Development Debate
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

भुईयांडीह में अतिक्रमण कार्रवाई से उभरे संकट पर सक्रिय हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, CM से मिलकर रखी राहत की मांग

admin
admin
November 28, 2025
विधायक पूर्णिमा साहू का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र — तांती समाज को मिले न्याय, अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग
सोनादेवी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
महाराष्ट्र की युवती से जमशेदपुर में लूटपाट, टेम्पो चालक समेत दो गिरफ्तार, एक फरार
विधायक सरयू राय के आवास पर हुई रेल आंदोलन की हुई समीक्षा बैठक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?