By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    गोविंदपुर थाना परिसर में 3 अगस्त को होगा शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
    July 30, 2026
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: झारखंड में पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने मनाई खुशी
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Congress > झारखंड में पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने मनाई खुशी
CongressJamshedpurJamshedpur PoliticsSociety

झारखंड में पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने मनाई खुशी

admin
Last updated: December 25, 2025 4:46 pm
admin
Published: December 25, 2025
Share
SHARE

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने लड्डू बांटकर जताया हर्ष, ग्राम सभा को बताया सशक्त


जमशेदपुर : झारखंड में पेसा कानून (PESA Act) लागू किए जाने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में कांग्रेसजनों के बीच लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही साकची गोलचक्कर पर आम जनता के बीच भी लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।


ग्राम सभा को मिले अधिक अधिकार: परविंदर सिंह


इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री श्रीमती दीपीका पाण्डेय सिंह के नेतृत्व में गठित कमेटी द्वारा पेसा कानून का मसौदा तैयार किया गया, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट से स्वीकृति प्रदान की। इससे राज्य की ग्राम सभाओं को संवैधानिक रूप से मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू होने से अनुसूचित क्षेत्रों की पंचायतों की ग्राम सभाओं की शक्ति और दायित्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
खनन, भूमि अधिग्रहण और वनोपज पर ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य
परविंदर सिंह ने बताया कि पेसा कानून के तहत अब
पंचायत क्षेत्र में खनन एवं भूमि अधिग्रहण के लिए ग्राम सभा की अनिवार्य सहमति होगी
ग्राम सभा को लघु वनोपज के उपयोग का अधिकार मिलेगा
स्थानीय क्षेत्र विकास योजना और जल संसाधन प्रबंधन में ग्राम सभा की अहम भूमिका होगी
ग्राम सभाओं के परिसीमन का प्रावधान शामिल किया गया है, जिसे जिला प्रशासन अधिसूचित करेगा
उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर पेसा नियमों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि ग्राम सभाओं को अधिक स्वायत्तता और अधिकार प्राप्त होंगे।
जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय निर्णय होंगे मजबूत
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेसा कानून से जल, जंगल और जमीन से जुड़े मामलों में स्थानीय ग्राम सभाओं की भूमिका सशक्त होगी। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में निर्णय प्रक्रिया अधिक लोकतांत्रिक बनेगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय सहभागिता बढ़ेगी।


बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित, रजनीश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, फिरोज खान, मुन्ना सिंह (सेवादल), अमित श्रीवास्तव, विजय यादव, नवनीत मिश्रा (अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), सुरेन्द्र शर्मा, मनदीप सिंह, कौशल प्रधान, अमरजीत नाथ मिश्र, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, हरिहर प्रसाद, विनोद यादव, राकेश साहू, शमशेर आलम, राजेश कुमार, राजेश चौधरी, अखिलेश यादव, देवाशीष घोष, श्यामसुन्दर प्रसाद, आशीष मुखी, सानिया दीप, सुनीता ओझा, अरुण बारीक, दुर्गा प्रसाद, अली रजा खान, प्रमोद कुमार सिंह, रामदास मेहता, शिबू सिंह, मो. राशिद, अजय शर्मा, गुरदीप सिंह, लव कुमार निराला, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोविंदपुर में भोजपुरिया धमाल — 25 अक्टूबर को गोलू राजा और बबीता देंगे स्टेज पर धमाकेदार प्रस्तुति
सरयू राय ने 12.38 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, बोले- पुल के उस पार भी होगा बिष्टुपुर-सोनारी जैसा विकास
ईद मिलाद-उन-नबी पर मोहम्मदी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, अमन और मोहब्बत का दिया गया पैगाम
TSDPL इम्प्लाइज यूनियन चुनाव : राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष और त्रिदेव सिंह महामंत्री बने
कांग्रेसी नेता सुभाष उपाध्याय को पितृ शोक
TAGGED:Congress Celebration JamshedpurGram Sabha RightsJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsJharkhand Politics NewsParvinder Singh statementPESA Act Jharkhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CulturalJamshedpurJD(U)JharkhandSocial ActivitiesSocietyधर्म-उत्सव

केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें

admin
admin
March 15, 2026
जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में दुर्गा पूजा पर बच्चों की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति
दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर शिक्षा निकेतन स्कूल में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ
मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें : सरयू राय
टेल्को राममंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और दुर्गोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?