Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर स्थित प्रतिभा केंद्र मैदान में सोमवार को वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान का शुभारंभ विधायक मंगल कालिंदी ने पौधा लगाकर किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिभा केंद्र के अध्यक्ष रमाकांत गिरी और उनकी टीम द्वारा किया गया।
स्थानीय लोगों ने रखी मांग, 15 अगस्त के बाद बैठक
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक से मैदान में मिट्टी भराई और समतलीकरण कराने का आग्रह किया। इस पर विधायक मंगल कालिंदी ने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त के बाद इस मैदान में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें टाटा मोटर्स, टाटा पावर, न्यूवोको, स्टील स्ट्रीप व्हील्स जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। इस बैठक में मैदान के विकास और CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत कंपनियों की भूमिका पर चर्चा होगी।
खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
विधायक ने कहा कि इस मैदान का विकास होने के बाद यहां खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं के लिए प्राथमिकता में रहेगा। वहीं, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने भी इस कार्य में विधायक को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पंचायत समिति संघ के अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा, संजीव झा, धीरेन्द्र मिश्रा, भाजपा नेता अशोक सिंह, रामनवमी सिंह, शिक्षक भरत सिंह और श्याम किशोर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



