
कोऑर्डिनेशन से लेकर इलेक्शन मैनेजमेंट तक स्थानीय नेताओं की मजबूत भागीदारी
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न समितियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में जमशेदपुर के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे क्षेत्रीय नेतृत्व को पार्टी में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विधायक अनूप सिंह : उपाध्यक्ष

कोऑर्डिनेशन कमेटी में रामाश्रय प्रसाद को स्थान
जारी सूची के अनुसार, जमशेदपुर से रामाश्रय प्रसाद को कोऑर्डिनेशन कमेटी में शामिल किया गया है। यह समिति संगठन और नेतृत्व के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाती है।
आलोक दुबे महासचिव


लाल किशोर नाथ सहदेव महासचिव
अनुपमा सिंह : कोऑर्डिनेशन कमेटी

अनूप सिंह, आलोक दुबे को मिली अहम जिम्मेवारी
राज्य के बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल सिंह को उपाध्यक्ष , अनुपमा सिंह को को ऑर्डिनेशन कमेटी सदस्य, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में शामिल किया गया है। यह समिति आगामी चुनावों की रणनीति, प्रबंधन और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।
उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर भी जमशेदपुर की भागीदारी
इसके अलावा, डॉ. राजेश गुप्ता ‘छोटू’ को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कांग्रेस के तेज तर्रार नेता आलोक दुबे और timken यूनियन के महासचिव विजय यादव को महासचिव बनाया गया है। इन नियुक्तियों से साफ है कि पार्टी ने संगठन में अनुभवी और सक्रिय नेताओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।
विजय यादव : महासचिव

डॉ राजेश गुप्ता : उपाध्यक्ष

संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस द्वारा जारी यह नई सूची संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए बेहतर तैयारी की रणनीति का हिस्सा है। खासकर जमशेदपुर क्षेत्र के नेताओं को दी गई जिम्मेदारियां क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।



