By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    गोविंदपुर थाना परिसर में 3 अगस्त को होगा शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
    July 30, 2026
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूल बस ने 7 साल की बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूल बस ने 7 साल की बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम
JamshedpurJharkhandSociety

गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूल बस ने 7 साल की बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

admin
Last updated: August 8, 2026 2:22 pm
admin
Published: August 8, 2026
Share
SHARE

जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने संभाला मोर्चा, चेयरमैन बारी मुर्मू भी पहुंची

अन्ना चौक के पास अनियंत्रित बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक फरार

Contents
जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने संभाला मोर्चा, चेयरमैन बारी मुर्मू भी पहुंचीकार की धुलाई कराने परिवार के साथ पहुंची थी रूहीहादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौतरेहान और रोशन शर्मा भी घायलटाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाजहादसे के बाद बस लेकर फरार हुआ चालकपुलिस ने पीछा कर हुरलुंग से बस को पकड़ासड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोशतेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही पर उठाए सवालपुलिस ने शुरू की मामले की जांच

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गिट्टी मशीन अन्ना चौक के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एसडी पब्लिक स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्ची ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद अन्ना चौक और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया और प्रशासन से यातायात व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।

कार की धुलाई कराने परिवार के साथ पहुंची थी रूही

हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत

मृत बच्ची की पहचान भोला बागान निवासी रूही कुमारी (7) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रूही अपने परिवार के साथ अन्ना चौक के पास कार की धुलाई कराने पहुंची थी। इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित हो गई।

बस ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए रूही समेत तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रूही गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला।

रेहान और रोशन शर्मा भी घायल

टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हादसे में रेहान (11) और रोशन शर्मा (21) भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों घायलों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

हादसे के बाद बस लेकर फरार हुआ चालक

पुलिस ने पीछा कर हुरलुंग से बस को पकड़ा

घटना के बाद बस चालक मौके पर रुकने के बजाय बस लेकर वहां से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस ने आसपास के थानों को बस की जानकारी देते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने पीछा करते हुए हुरलुंग स्थित टेल्को बीएड कॉलेज के पास बस को रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश

तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही पर उठाए सवाल

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह घटना स्थल पहुंचे और लोगों से मिले। अशोक सिंह समेत अन्य स्थानीय नेता भी वहां पहुंचे। सभी के विचार से सड़क कम करने का निर्णय लिया गया अन्ना चौक और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सात वर्षीय बच्ची की मौत से लोगों में भारी आक्रोश था। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार वाहनों और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने, वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गोविंदपुर थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक से पूछताछ के साथ हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विश्वकर्मा जयंती पर विधायक सरयू राय का पंडाल भ्रमण, श्रमिकों को दिया सम्मान का संदेश
jamshedpur News : झारखंड ने खोया सच्चा अभिभावक : संजीव सरदार
अटल जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी में भव्य दीपोत्सव
भाजपा नेता अभय सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
TAGGED:Anna Chowk AccidentGovindpur PoliceGovindpur Road AccidentJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur Road AccidentJharkhandJharkhand newsRuhi Kumari DeathSchool Bus Accident JamshedpurSD Public School BusTata Motors Hospital
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhandSociety

ग्रेजुएट कॉलेज में रंगों और उल्लास के साथ मनाया गया होली-मिलन समारोह

admin
admin
February 28, 2026
सोनारी की दास बस्ती में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 24 साल बाद कोर्ट के आदेश पर अवैध इमारत तोड़ने की प्रक्रिया शुरू
पोटका विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा पीएम मोदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’, विधायक पूर्णिमा साहू रहीं मौजूद
प्रिंस खान के प्रत्यर्पण को लेकर सरयू राय सक्रिय, मुख्यमंत्री को पत्र लिख किया आग्रह
युवा मजदूर नेता राजीव पाण्डेय ने मुख्य कारखाना निरीक्षक से मिलकर मजदूरों पर हमले और श्रम कानून उल्लंघन की शिकायत की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?