
बच्चों की योग कला और अनुशासन ने किया प्रभावित, प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह
जमशेदपुर : आंध्र एसोसिएशन ऑडिटोरियम में आयोजित “3rd World Fitness Federation of Yogasana Sports Championship – 2026” कार्यक्रम में झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सरकार योगा एकेडमी की ओर से किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान कुणाल षाडंगी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी निर्णायकों को सम्मानित किया और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों की योग प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना की।

योग केवल व्यायाम नहीं, सकारात्मक जीवनशैली का आधार: कुणाल षाडंगी
अपने संबोधन में कुणाल षाडंगी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक जीवनशैली का मजबूत आधार भी है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में बच्चों का योग के प्रति रुझान समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।
उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत योगासन कला को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बच्चों ने जिस समर्पण और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रदर्शन किया, वह सभी के लिए प्रेरणा का विषय है।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
कार्यक्रम के अंत में कुणाल षाडंगी ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावक, प्रशिक्षक और योग प्रेमी उपस्थित रहे।





