By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर मंथन
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Congress > महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर मंथन
CongressJamshedpurJharkhand

महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर मंथन

admin
Last updated: June 15, 2026 4:47 pm
admin
Published: June 15, 2026
Share
SHARE

मतदाता जागरूकता अभियान, महिला अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर बनाई गई व्यापक रणनीति
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नलिनी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, मतदाता जागरूकता अभियान तथा महिलाओं के अधिकारों को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा खलको उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
मतदाता सूची की गहन समीक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं महिलाएं : रमा खलको
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलको ने कहा कि महिला कांग्रेस की जिला, प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का गंभीरता से अध्ययन करें।
उन्होंने कहा कि जो वास्तविक और पात्र मतदाता हैं, उनका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाता सूची की शुद्धता बेहद महत्वपूर्ण है और महिला कांग्रेस इस दिशा में प्रभावी योगदान दे सकती है।
पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा संगठन
रमा खलको ने कहा कि महिला कांग्रेस के संगठन को जिला स्तर से लेकर प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज और राजनीति के हर क्षेत्र में उनकी भूमिका बढ़नी चाहिए।
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
महिलाओं को सभी स्तरों पर आरक्षण देने की मांग
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से महिलाओं को सभी स्तरों पर आरक्षण देने की मांग करते हुए कहा कि महिला आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए महिला कांग्रेस को एक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन खड़ा करना होगा।
महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : परविंदर सिंह
विशिष्ट अतिथि एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस को संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियानों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है और कांग्रेस पार्टी अधिक से अधिक महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने तथा उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विश्वास जताया कि महिला कांग्रेस इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी रखेगी।
महिला अधिकारों के मुद्दों पर सशक्त आंदोलन की जरूरत
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, रामवतार प्रसाद, अवधेश सिंह तथा राजकिशोर यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस को महिला अधिकार, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जिलेभर में सशक्त जनआंदोलन खड़ा करना चाहिए।
उन्होंने महिला कांग्रेस को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा चलाए जाने वाले प्रत्येक संघर्ष, अभियान और आंदोलन में वरिष्ठ नेतृत्व का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिला कार्यकर्ता
बैठक में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुंदरी तिर्की, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता देवी सिंह, शिखा चौधरी और उषा सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इसके अलावा शबाना परवीन, सुनीता मिश्रा, सीमा मोहंती, गुड्डी देवी, कंचन मिश्रा, लखबीर कौर, कल्पना सेन, सोनी कुमारी, संतोषी कुमारी, गीता सिंह, प्रभावती देवी, सुनीता तिर्की समेत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुईं।

केरला पब्लिक स्कूल कदमा में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य समारोह
टाटा स्टील में 25,907 कर्मचारियों को मिलेगा 303.13 करोड़ का वार्षिक बोनस
सबूज संघ की 60वीं काली पूजा का उद्घाटन 19 अक्टूबर को सरयू राय और सांसद विद्युत महतो करेंगे
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को मिली 100 एमबीबीएस सीटों की मान्यता, अक्टूबर से नामांकन शुरू
विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में बने पांच अस्थायी छठ घाट
TAGGED:Congress Meeting JamshedpurEast Singhbhum Mahila CongressJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand Mahila CongressJharkhand newsNalini SinhaParvinder SinghPolitical Participation of WomenRama KhalkoVoter Awareness CampaignWomen EmpowermentWomen Reservation
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Society

पीएम आवास योजना पर बढ़ा विवाद: 31 मई तक काम पूरा न हुआ तो 1 जून से अनशन करेंगे सरयू राय

admin
admin
May 5, 2026
वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह की पुस्तक ‘समय के साथ’ का भव्य लोकार्पण
जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
कांग्रेस स्थापना दिवस पर बाबूडीह बस्ती में जरूरतमंदों को कंबल वितरण
वीणापाणी पाठशाला के 120 विद्यार्थियों ने सरस्वती पूजा में लिया उत्साहपूर्वक भाग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?