By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
    गोविंदपुर थाना परिसर में 3 अगस्त को होगा शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
    July 30, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: “बिसरे ना कान्हा के सूरतिया…” भजनों पर झूमे श्रद्धालु, टेल्को राममंदिर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > “बिसरे ना कान्हा के सूरतिया…” भजनों पर झूमे श्रद्धालु, टेल्को राममंदिर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
JamshedpurJharkhandधर्म-उत्सव

“बिसरे ना कान्हा के सूरतिया…” भजनों पर झूमे श्रद्धालु, टेल्को राममंदिर में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

admin
Last updated: September 4, 2026 6:30 pm
admin
Published: September 4, 2026
Share
SHARE

आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होते ही मनाया गया आनंदोत्सव, सामूहिक आरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं में बंटा महाप्रसाद

जमशेदपुर। टेल्को स्थित श्री श्री राममंदिर परिसर में शुक्रवार, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रतधारी भक्तों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे।

Contents
आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होते ही मनाया गया आनंदोत्सव, सामूहिक आरती के बाद हजारों श्रद्धालुओं में बंटा महाप्रसादज्ञानमंडप में भजनों की अमृत वर्षा, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालुझांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मनमध्यरात्रि में हुआ श्रीकृष्ण का प्राकट्य, मनाया गया आनंदोत्सवअतिथियों ने कलाकारों को किया सम्मानितछठे दिन मनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण का छठीहारआयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। छोटे-छोटे बच्चे बाल गोपाल, राधा और कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में पहुंचे और श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।

ज्ञानमंडप में भजनों की अमृत वर्षा, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राममंदिर के ज्ञानमंडप सभागार में शाम 7:30 बजे से विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। लोकगायक दुलरुआ सोनू सिंह एंड पार्टी ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में अतिथि कलाकार रानू भारती (छपरा) ने भी भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालु जमकर झूमे। हजारों भक्त देर रात तक भजन-संगीत का आनंद लेते रहे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए।

झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

भजन और गीत-संगीत के साथ कार्यक्रम स्थल पर वीर बजरंगबली, श्रीकृष्ण-राधा और श्रीकृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। धार्मिक प्रस्तुतियों और भजनों के बीच पूरा राममंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

देर रात तक मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी बनी रही। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे।

मध्यरात्रि में हुआ श्रीकृष्ण का प्राकट्य, मनाया गया आनंदोत्सव

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने के साथ ही मंदिर परिसर में आनंद और उल्लास का वातावरण छा गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति की और सामूहिक आरती में हिस्सा लिया।

इसके बाद उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

अतिथियों ने कलाकारों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राममंदिर टेल्को के अध्यक्ष मानस मिश्रा एवं टाटा मोटर्स के उच्च प्रबंधक जुगराज सिंह संधू उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी गायक कलाकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

छठे दिन मनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण का छठीहार

राममंदिर समिति की ओर से बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठे दिन श्रीकृष्ण का छठीहार मनाया जाएगा। इसके लिए भी धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाने में राममंदिर समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, बबन पाण्डेय, जीवानंद मिश्रा, नरेंद्र कुमार सिंह (हैप्पी), नंदलाल सिंह, कामेश्वर सिंह, सुधीर कुमार सिंह, भरत पाठक, प्रहलाद सिंह, विजय कुमार सिंह, पप्पू पाण्डेय, अभय पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, दीपक कुमार सिंह, राजेश पाण्डेय, सुमंत मिश्रा, अरविंद प्रसाद, अजय चौबे, राकेश कुमार सिंह एवं मनाजय पाण्डेय समेत समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शहीद सम्मान समारोह में वीरों को सलाम, पूर्वी सिंहभूम में दीपावली से पूर्व अनोखी परंपरा
लोक कल्याण के साथ विकसित भारत की दिशा में दूरदर्शी बजट : रघुवर दास
जमशेदपुर में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की बैठक, बकाया कमीशन पर आंदोलन की चेतावनी
जमशेदपुर के सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का तीसरा सफल वर्ष
विश्वकर्मा पूजा पर टिमकेन कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर, अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक ने किया योगदान
TAGGED:JamshedpurJamshedpur Janmashtami 2026Jamshedpur Krishna JanmashtamiJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsKrishna Bhajan SandhyaRanu Bharti ChhapraSonu Singh PartySri Krishna JanmashtamiTelco Ram MandirTelco Ram Mandir Janmashtami
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत बजट : पूर्णिमा साहू

admin
admin
February 1, 2026
जमशेदपुर से हवाई फायरिंग के आरोपी आशीष सिंह की गिरफ्तारी, डोबो पुल पर दबिश के दौरान समर्थकों ने मचाया उत्पात
गोविंदपुर में सख्ती से लागू हो नो इंट्री : सुभाष उपाध्याय
चतुर्थ बाल मेला 2025 : दिनभर रोमांचक खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का जोश
मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें : सरयू राय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?