By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संजीव सरदार को नहीं पहचानी वार्डन, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Education > निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संजीव सरदार को नहीं पहचानी वार्डन, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल
EducationJamshedpurJharkhand

निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संजीव सरदार को नहीं पहचानी वार्डन, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

admin
Last updated: April 28, 2026 1:23 pm
admin
Published: April 28, 2026
Share
SHARE

सुंदरनगर कस्तूरबा विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख भड़के पोटका विधायक संजीव सरदार

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को हुए औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। पोटका के विधायक संजीव सरदार जब सुबह करीब 10:30 बजे विद्यालय पहुंचे, तो एक चौंकाने वाली स्थिति सामने आई।
विद्यालय की वार्डन रीना कुमारी सिंह, जो पिछले 12 वर्षों से पदस्थापित हैं, उन्होंने विधायक को पहचानने से इनकार कर दिया और उनसे पूछा—“आप कौन हैं, स्कूल के अंदर कैसे आए?” परिचय देने के बाद भी वार्डन ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया, जिससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
कक्षाओं में शिक्षक गायब, छात्राओं का कमजोर प्रदर्शन
निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था की हकीकत भी सामने आई। विधायक जब कक्षा 12 में पहुंचे, तो छात्राएं मौजूद थीं, लेकिन शिक्षक नदारद थे। छात्राओं से जब सामान्य ज्ञान के सवाल—जैसे झारखंड और भारत की जनसंख्या—पूछे गए, तो 40 में से एक भी छात्रा उत्तर नहीं दे सकी।
कक्षा 11 में भी यही हाल देखने को मिला। कक्षा 10 में 68 छात्राएं मौजूद थीं, लेकिन वहां भी शिक्षक अनुपस्थित थे। अन्य कई कक्षाएं पूरी तरह खाली पाई गईं।
इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को तत्काल सूचना दी और वार्डन से स्पष्टीकरण मांगते हुए तीन दिनों के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए।


किचन में गंदगी का अंबार, स्वास्थ्य पर खतरा
विद्यालय के किचन का निरीक्षण करने पर स्थिति और भी चिंताजनक मिली। गंदगी, मक्खियों का जमावड़ा और अस्वच्छ वातावरण देखकर विधायक भड़क उठे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में तैयार भोजन छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
विधायक ने किचन स्टाफ और विद्यालय प्रबंधन को साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
एडमिशन प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप
निरीक्षण के दौरान पुड़िहासा गांव के अभिभावक भोक्ता हांसदा ने विधायक से शिकायत की कि बीपीएल परिवार से होने के बावजूद उनकी बेटी का दाखिला नहीं लिया गया। जबकि नियमों के विपरीत अन्य छात्राओं को प्रवेश दे दिया गया।
इस मामले में वार्डन पर मनमानी के आरोप लगे हैं, जिससे अभिभावकों में आक्रोश है। विधायक ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।


“शिक्षा और स्वास्थ्य से समझौता नहीं होगा”— विधायक
निरीक्षण के बाद विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों और अभिभावकों की शिकायतें जांच में सही पाई गई हैं। विद्यालय में 22 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन कक्षाओं में उनकी उपस्थिति नहीं है, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि किचन की बदहाल स्थिति छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राज्य के शिक्षा मंत्री के समक्ष भी जल्द उठाया जाएगा।

टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों को मिली एक्सग्रेसिया राशि, 16,500 तक पहुंचा भुगतान
जयराम महतो की पार्टी ने भी खोला पत्ता, रामदास मुर्मू होंगे उम्मीदवार
झारखंड में पहली बार होगा ग्लोबल डांस इवेंट, 10 मई 2026 को रांची में धमाकेदार आयोजन
ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर में चुनावी प्रक्रिया शुरू
श्री श्री राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति: 2025 में “सेफ ड्राइव, सेव लाइफ” थीम पर भव्य पूजा आयोजन
TAGGED:EducationJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur School NewsJharkhandJharkhand education systemJharkhand newsKasturba Gandhi School inspectionKGBV school issuesSanjeev Sardar inspectionschool irregularities India
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CrimeJamshedpurJharkhand

जुगसलाई में करोड़ों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

admin
admin
February 4, 2026
जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर भाजपा सरकार से काला श्रम कानून वापस लेने की मांग
विजया गार्डेन बारीडीह में दिनदहाड़े चोरी, विधायक पूर्णिमा दास ने जताई नाराज़गी
जमशेदपुर : बर्मामाइंस में बड़ा सड़क हादसा टला, इनोवा–ऑटो की टक्कर से मची अफरातफरी
बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा मेले का भव्य शुभारंभ, 48 वर्षों से निभ रही है परंपरा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?