फ्लाईओवर बनने का विरोध नहीं, उसकी डिज़ाइन में कमियां—जदयू नेताओं का आरोप

जमशेदपुर : मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर जारी विवाद के बीच जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं और जमशेदपुर पश्चिमी विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने संयुक्त बयान जारी कर स्पष्ट कहा है कि फ्लाईओवर निर्माण का विरोध कोई नहीं कर रहा, विरोध उसकी डिज़ाइन में मौजूद खामियों का है।
संयुक्त बयान जारी करने वालों में शामिल हैं—
सुबोध श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष, जदयू
अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष, जदयू
विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष भगत
इन सभी ने कहा कि स्थानीय लोग और व्यवसायी चाहते हैं कि पहले मुख्य फ्लाईओवर पूरा हो, या कम से कम उसकी निर्माण अवधि स्पष्ट कर दी जाए। उसके बाद ही इस साइड के फ्लाईओवर पर काम शुरू किया जाए, ताकि ट्रैफिक बाधित न हो और लोगों को अनावश्यक परेशानियां न झेलनी पड़े।
काम इसलिए बंद करवाया गया, क्योंकि बच्चे मुश्किल में थे”
फ्लाईओवर निर्माण कार्य ठप होने को लेकर नेताओं ने स्पष्ट किया कि—
बच्चों और उनके अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए काम रुकवाया गया।
प्रशासन ने सुबह 6 से 8 बजे तक दोपहिया वाहनों को छूट दी थी, ताकि बच्चे स्कूल जा सकें।
लेकिन प्रशासन यह भूल गया कि लौटने का रास्ता कैसे खुलेगा, क्योंकि 8 बजे के बाद सड़क वन-वे कर दी गई थी।
इससे आज़ादनगर, जवाहरनगर, पारडीह, दाईगुट्टू, समतानगर व अन्य इलाकों के बच्चे और अभिभावक बेहद परेशान हुए।
अपराधी चरित्र के लोगों से घिरा रहना बन्ना गुप्ता का शौक”
संयुक्त बयान में जदयू नेताओं ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा—
“अपराधी चरित्र के लोगों से घिरे रहना बन्ना गुप्ता का शौक है।”
जिन लोगों ने उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उनमें से कई लोग अपराध के मामले में जेल जा चुके हैं।
नेताओं ने आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता ने अपने विधायक निधि फंड का गलत उपयोग किया है, और जल्द ही उसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
“चुनाव हारने के बाद भी अकड़ बरकरार”
जदयू के संयुक्त बयान में कहा गया—
“चुनाव हार जाने के बाद भी बन्ना गुप्ता की अकड़ कम नहीं हुई है। रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन बाकी है।”
उन्होंने कहा कि वे मानगो और जमशेदपुर पश्चिम में अपराधियों का राज स्थापित नहीं होने देंगे।
साथ ही योजनाओं में किसी तरह की बेबाकी या बेईमानी बर्दाश्त नहीं होगी।




