
सीतारामडेरा में जिला प्रशासन–जुस्को का संयुक्त अभियान, कई दुकानें हटाई गईं

जमशेदपुर : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के श्मशान घाट के पास जिला प्रशासन और जुस्को की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को हटाया गया।

सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे अतिक्रमण
JNAC के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना है, जिसके तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरी और जाम-मुक्त सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है।

दुकानदारों की नाराजगी—“सूचना दिए बिना तोड़-फोड़”
अभियान के दौरान दुकानदारों ने शिकायत की कि—
बिना पूर्व सूचना उनके दुकानें हटाई गईं।
वे पिछले 18 वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे थे।
दुकानदारों ने कहा कि अचानक कार्रवाई से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण-मुक्त बनाना प्राथमिकता है।




