By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: एमजीएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जल संकट की चेतावनी: सरयू राय बोले, दिसंबर तक नहीं हुई व्यवस्था तो बिगड़ेंगे हालात
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Health > एमजीएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जल संकट की चेतावनी: सरयू राय बोले, दिसंबर तक नहीं हुई व्यवस्था तो बिगड़ेंगे हालात
HealthJamshedpurJD(U)Social ActivitiesSociety

एमजीएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जल संकट की चेतावनी: सरयू राय बोले, दिसंबर तक नहीं हुई व्यवस्था तो बिगड़ेंगे हालात

admin
Last updated: November 8, 2025 12:43 pm
admin
Published: November 8, 2025
Share
SHARE

राजनीतिक हस्तक्षेप से अटकी विकास परियोजना, स्वर्णरेखा नदी से पानी लाने की योजना पर काम बेहद धीमा

Contents
“राजनीतिक लाभ के लिए बिना तैयारी के कर दिया गया उद्घाटन”डीप बोरिंग से खतरे की घंटी, पर्यावरण नियमों का उल्लंघन“नागरिकों की टंकी से पानी देने का दबाव अनुचित”“विकास परियोजनाओं को राजनीतिक हितों से दूर रखना होगा”

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल और उससे जुड़े मेडिकल कॉलेज में गंभीर जल संकट की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि यदि दिसंबर तक पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई तो अस्पताल, कॉलेज, हॉस्टल और रिहायशी भवनों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ सकती है।

सरयू राय ने बताया कि डिमना स्थित नए भवन में कॉलेज की सीटें बढ़ने के बाद पानी की खपत कई गुना बढ़ गई है। फिलहाल अस्पताल में 5 डीप बोरिंग से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन यह जरूरतों के मुताबिक नाकाफी साबित हो रही है।


“राजनीतिक लाभ के लिए बिना तैयारी के कर दिया गया उद्घाटन”

सरयू राय ने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखकर एमजीएम अस्पताल के नए भवन का अधूरा उद्घाटन करवा लिया।
उन्होंने कहा, “उस वक्त न तो भवन का हस्तांतरण हुआ था, न ही पानी या अन्य सुविधाओं की कोई व्यवस्था थी। चुनावी लाभ के लिए कुछ ओपीडी को नए भवन में शिफ्ट करने की घोषणा कर दी गई, पर बाद में सब अधर में लटक गया।”

उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वास्तविक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के बजाय, राजनीतिक दबाव में बिना तैयारी के अस्पताल को पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित करने में लग गए।


डीप बोरिंग से खतरे की घंटी, पर्यावरण नियमों का उल्लंघन

सरयू राय ने बताया कि तत्कालीन मंत्री ने जिला उपायुक्त को निर्देश देकर 5 डीप बोरिंग करवा दिए, जबकि पर्यावरण नियम इसके लिए अनुमति नहीं देते।
उन्होंने कहा कि बोरिंग से पानी निकालकर इतने बड़े अस्पताल की जरूरतें पूरी नहीं हो सकतीं। अब जब भूगर्भ जलस्तर नीचे जा रहा है, तो यह बोरिंग भी बेअसर हो सकते हैं, जिससे न सिर्फ अस्पताल बल्कि आसपास के इलाकों में भी पेयजल संकट गहराएगा।


“नागरिकों की टंकी से पानी देने का दबाव अनुचित”

राय ने आशंका जताई कि दिसंबर के बाद अधिकारी अस्पताल को पानी देने के लिए एमजीएम की मुख्य जल टंकी से पानी लेने का दबाव डाल सकते हैं, जो शहरवासियों के लिए पहले से ही पर्याप्त पानी नहीं दे पा रही।
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील की डिमना लेक पाइपलाइन से जुड़ाव कर ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव स्तर से टाटा स्टील प्रबंधन से औपचारिक वार्ता की जानी चाहिए।


“विकास परियोजनाओं को राजनीतिक हितों से दूर रखना होगा”

सरयू राय ने कहा कि जनहित और जनस्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा, “जब विभागीय अधिकारी राजनीतिक दबाव में आकर विवेक खो देते हैं, तो परिणाम एमजीएम अस्पताल जैसी स्थिति बन जाती है।”

सरयू राय ने बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंडी
यूनियन चुनाव में जीत पर दिनेश कुमार, सच्चिदानंद और रंजन मिश्रा का भव्य अभिनंदन
जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह के बच्चों ने पिकनिक का उठाया आनंद
XLRI दीक्षांत समारोह: रिस्पॉन्सिबल लीडरशिप की नींव रखता है यह संस्थान – SBI एमडी अश्विनी कुमार तिवारी
गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी के शताब्दी वर्ष पर सर्कस मैदान में भव्य पंडाल का उद्घाटन
TAGGED:Dimna water supplyJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsJharkhand PoliticsMGM Hospital water crisisMGM Medical CollegeSaryu Rai statementSwarnarekha river projectTata Steel water pipeline
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial ActivitiesSocietyधर्म-उत्सव

टुइलाडूंगरी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया दीप प्रज्वलन

admin
admin
September 26, 2025
टेल्को थाना क्षेत्र के पूजा और शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर बनी रूपरेखा
साकची में ठगी की सनसनीखेज वारदात, साधु के भेष में आए ठगों ने उड़ाए ढाई लाख के गहने
नहीं रहे राधे यादव, निधन पर सरयू राय ने जताया गहरा शोक, बताया आरजेडी का ‘आधार स्तंभ’
श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?