By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    छोटा गोविंदपुर राम मंदिर में पुस्तक थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
    September 17, 2026
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: सूर्य मंदिर समिति ने छठ महापर्व की तैयारियाँ पूरी, 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को मिलेगी नि:शुल्क पूजन सामग्री
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Cultural > सूर्य मंदिर समिति ने छठ महापर्व की तैयारियाँ पूरी, 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को मिलेगी नि:शुल्क पूजन सामग्री
CulturalJamshedpurSocial Activitiesधर्म-उत्सव

सूर्य मंदिर समिति ने छठ महापर्व की तैयारियाँ पूरी, 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को मिलेगी नि:शुल्क पूजन सामग्री

admin
Last updated: October 23, 2025 8:28 am
admin
Published: October 23, 2025
Share
SHARE

सूर्य मंदिर परिसर में भव्य छठ आयोजन की तैयारियाँ पूरी, रघुवर दास परिवार सहित रहेंगे उपस्थित

Contents
श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे सूर्य मंदिर के द्वार, होगी सांस्कृतिक संध्यारघुवर दास परिवार सहित करेंगे अर्घ्यदानस्वच्छ घाट, निर्मल जल और विद्युत सज्जा से दमकेगा सूर्य मंदिर परिसर

जमशेदपुर : लौहनगरी इस समय आस्था और उत्साह से सराबोर है। सूर्य मंदिर समिति ने आगामी छठ महापर्व को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस वर्ष भी समिति की ओर से 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को नि:शुल्क संपूर्ण छठ पूजन सामग्री प्रदान की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूजन सामग्री और फल-सामग्री का वितरण 26 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। वितरण केवल पूर्व आवंटित कूपन के आधार पर होगा ताकि व्यवस्थाओं में सुगमता बनी रहे।

श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे सूर्य मंदिर के द्वार, होगी सांस्कृतिक संध्या

समिति ने बताया कि 27 अक्टूबर (सोमवार) को दोपहर 2 बजे से सूर्य मंदिर के सभी प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर भगवान भास्कर को अर्घ्यदान कर सकेंगे।

शाम को मंदिर परिसर स्थित शंख मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायिकाएँ डिंपल भूमि और मानवी सिंह अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगी।

रघुवर दास परिवार सहित करेंगे अर्घ्यदान

इस छठ महापर्व पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने परिवार के साथ सूर्य मंदिर घाट पर उपस्थित रहेंगे। वे भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे और झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना करेंगे।

स्वच्छ घाट, निर्मल जल और विद्युत सज्जा से दमकेगा सूर्य मंदिर परिसर

समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और अन्य वरीय सदस्यों ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की। समिति ने बताया कि इस वर्ष दोनों छठ घाटों पर स्वच्छ और निर्मल जल की व्यवस्था की गई है।

पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, विद्युत सज्जा, और सांस्कृतिक पोस्टरों से सजाया जाएगा ताकि श्रद्धालु छठ महापर्व की दिव्यता और पवित्रता का अनुभव कर सकें।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन
बिरसानगर में चोरी का उद्भेदन: SIT ने दो अपराधियों को दबोचा, गहने और नकदी बरामद
सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा को मातृ शोक, यशोदा देवी का हुआ निधन
पोटका के शंकरदा में खुला जेवियर इंग्लिश स्कूल, शिक्षा से विकास का संदेश
TAGGED:Chhath Puja 2025 JamshedpurFree Chhath Puja SamagriJamshedpurJamshedpur Chhath FestivalJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsRaghubar Das Chhath PujaSurya Mandir Committee
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurSocial ActivitiesSociety

जेवियर इंग्लिश स्कूल, कीताडीह में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

admin
admin
August 15, 2025
जमशेदपुर: बिल्डर के बेटे का अपहरण, बंगाल के मुर्शिदाबाद से बच्चे को सकुशल बरामद किया
सरकार जनभावनाओं से पूरी तरह कट चुकी, जनता का विश्वास खो चुकी है: सी.पी. सिंह
गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूल बस ने 7 साल की बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम
सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 663 यूनिट रक्त संग्रह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?