जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड अंतर्गत दक्षिण इच्छड़ा पंचायत के जादूगोड़ा यूसीआईएल कॉलोनी में सैकड़ों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ग्रहण की। यह इलाका अब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मजबूत गढ़ माना जाता था।
इस विशेष मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, और वरिष्ठ नेता हरीश भगत ने कार्यक्रम में शिरकत की।


“यह तो सिर्फ शुरुआत है” – हरेन सिंह
हरेन सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा:
“यह तो बस शुरुआत है। आने वाले दिनों में जादूगोड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों से भी सैकड़ों युवा झामुमो से जुड़ेंगे। यह बदलाव अब थमेगा नहीं।”
इस अभियान का नेतृत्व युवा समाजसेवी हरेन सिंह ने किया, जिनकी पहल पर बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा :
“झामुमो ने हमेशा जनभावनाओं का सम्मान किया है। आज जनता एक शिक्षित और मृदुभाषी युवा उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को अपना प्रतिनिधि बनाना चाहती है। हमें मिलकर स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करना है।”



