
Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को स्थित घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान में झारखंड के दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म का भव्य आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मीरा मुंडा, कुणाल षाडंगी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा,
“एक माह में गुरु जी और रामदास सोरेन जैसे दो बड़े नेताओं के जाने से राज्य और पार्टी को गहरा आघात लगा है। हमें इन दोनों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही झारखंड का विकास करना होगा।”
राज्य भर से नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सभी प्रमुख नाम मौजूद


इस मौके पर विभिन्न दलों और संगठनों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें शामिल थे:
मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की
विधायक संजीव सरदार
विधायक मंगल कालिंदी
भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले
जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा
पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज
जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह
टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद
महामंत्री आर.के. सिंह
राजू गिरी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
प्रदीप बालमुचू
प्रिंस सिंह सहित अन्य नेताओं और गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।



