By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आज हस्ताक्षर अभियान
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आज हस्ताक्षर अभियान
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSociety

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आज हस्ताक्षर अभियान

admin
Last updated: April 25, 2026 3:39 pm
admin
Published: April 25, 2026
Share
SHARE

रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले होगा आयोजन, यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक
जमशेदपुर यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में रविवार को रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान सुबह 10 बजे से टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में शुरू होगा।
रेल प्रशासन ने इस अभियान के लिए स्टेशन के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर, रेलवे इंजन के पास से लगभग 50 कदम पहले स्थित स्थान को निर्धारित किया है। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर 7 अप्रैल को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन भी आयोजित किया गया था। इस बार भी सरयू राय के अभियान में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने रेल प्रशासन से सहयोग के लिए ट्वीट के माध्यम से आग्रह भी किया है।


वाइटबोर्ड पर हस्ताक्षर, QR कोड से डिजिटल जुड़ाव
रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह, जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने जानकारी दी कि अभियान के तहत यात्रियों से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा।
रविवार सुबह 9:30 बजे से ही विभिन्न स्थानों से टाटानगर पहुंचने वाले यात्रियों से उनकी यात्रा से जुड़ा फीडबैक लिया जाएगा। यात्रियों से पूछा जाएगा कि उनकी ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकी, कितनी देर से पहुंची और देरी के पीछे संभावित कारण क्या रहे।
इसके साथ ही यात्रियों को एक विशेष पर्चा भी दिया जाएगा, जिसमें ये सभी सवाल दर्ज होंगे। इसी पर्चे पर एक QR कोड भी छपा होगा, जिसे स्कैन कर यात्री इस अभियान से डिजिटल रूप से भी जुड़ सकेंगे।
10 समूहों में बंटे कार्यकर्ता, हर प्रवेश द्वार पर मौजूदगी
आयोजकों के अनुसार, रेलवे स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर कुल 15-15 कार्यकर्ताओं की टीम तैनात रहेगी। ऐसे कुल 10 समूह बनाए गए हैं, जो यात्रियों से बातचीत कर उन्हें पर्चे वितरित करेंगे और हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
अभियान का उद्देश्य: रेलवे अधिकारियों तक पहुंचे यात्रियों की आवाज
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को हो रही परेशानियों को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाना है। ट्रेनों की देरी से आम यात्रियों को हो रही असुविधा को लेकर ठोस फीडबैक एकत्र किया जाएगा, ताकि इस समस्या के समाधान के लिए दबाव बनाया जा सके।
उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन इस जनहित अभियान में सहयोग करेगा और यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जदयू द्वारा श्रद्धांजलि समारोह
गोविंदपुर में पंडित मदन मोहन मालवीय समिति ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
बोडाम के अंधारझोर में गुरु रविदास जयंती पर आयोजित अखंड हरि नाम कीर्तन में शामिल हुए कुणाल षाडंगी
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन
परसुडीह फायरिंग कांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-रिवॉल्वर बरामद; हीना के इशारे पर जावेद की हत्या की रच रहे थे साजिश
TAGGED:Indian Railways delay issueJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newspassenger signature campaignSaryu RaiTatanagar station newstrain delay protest
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhand

हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ, टेल्को में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

admin
admin
December 24, 2025
साकची गोलचक्कर पर रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान, सरयू राय ने रेलवे को दी चेतावनी
दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, सोनारी विजया गोल्डन टाउन में भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न
Jamshedpur news : छोटा गोविंदपुर के प्रतिभा केंद्र मैदान में विधायक मंगल कालिंदी ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत
यूनियन चुनाव में जीत पर दिनेश कुमार, सच्चिदानंद और रंजन मिश्रा का भव्य अभिनंदन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?