By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: टाटानगर जंक्शन पर 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ उठेगी आवाज
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Ghatshila > टाटानगर जंक्शन पर 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ उठेगी आवाज
GhatshilaJamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSocial ActivitiesSociety

टाटानगर जंक्शन पर 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ उठेगी आवाज

admin
Last updated: April 23, 2026 2:48 pm
admin
Published: April 23, 2026
Share
SHARE

हर प्लेटफॉर्म पर टीम तैनात, यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक


जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ अब जनआंदोलन तेज होने जा रहा है। रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से 26 अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए यात्रियों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने की तैयारी की गई है।
इस संबंध में केबुल टाउन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान को प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

ट्रेन की लेट लतीफी के खिलाफ सरयू राय ने जनहित में खोल रखा है मोर्चा

टाटानगर आ रही ट्रेन के विलंब को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जनहित में मोर्चा खोल रखा है। पत्राचार से लेकर आंदोलन तक किया जा रहा है। इस क्रम में टाटानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष धरना भी दिया गया जिसमें काफी समाज के लोग और आम जनता शामिल होकर अपना समर्थन दिया।


15-15 लोगों की टीम बनाएंगी मोर्चा
सरयू राय ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए 15-15 लोगों की टोलियां बनाई जाएंगी। ये टीमें टाटानगर जंक्शन के प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर जाकर यात्रियों से सीधे संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं का फीडबैक लेंगी।
यात्रियों को एक पर्चा भी दिया जाएगा, जिसमें क्यूआर कोड मौजूद रहेगा। यात्री इस क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी शिकायत और सुझाव ऑनलाइन भी दर्ज कर सकेंगे।


स्टेशन के बाहर लगेगा बड़ा व्हाइट बोर्ड
अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्टेशन के बाहर एक बड़ा व्हाइट बोर्ड लगाया जाएगा, जहां यात्री अपने हस्ताक्षर कर आंदोलन के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कर सकेंगे। यह पहल आम यात्रियों को सीधे जोड़ने का प्रयास है।
घाटशिला के यात्रियों की परेशानी पर भी चर्चा
बैठक में घाटशिला के यात्रियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। बताया गया कि कई ट्रेनें घाटशिला स्टेशन पर नहीं रुकतीं और सीधे टाटानगर पहुंचती हैं। ऐसे में यदि ट्रेन पहले से ही लेट हो, तो यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में और अधिक समय लगता है।
रेलवे अधिकारियों से जवाब की मांग
बैठक में यह सवाल भी उठाया गया कि यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया है। क्या यह फैसला डीआरएम, रेलवे बोर्ड या महाप्रबंधक स्तर से हुआ है? इस संबंध में Indian Railways के चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम से जवाब मांगा गया है।
जदयू महानगर इकाई ने भी दिया समर्थन
इसी मुद्दे को लेकर जनता दल यूनाइटेड महानगर इकाई की बैठक भी आयोजित हुई। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने 26 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।
जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टीम बनाकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए।
नागरिकों से जुड़ने की अपील
रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से 26 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचने की अपील की।
बैठक में कुलविंदर सिंह पन्नू, अंजलि सिंह, संजय ठाकुर, शंकर कर्मकार, शमशाद खान, चुन्नू भूमिज, प्रवीण सिंह, दुर्गा राव, विजय सिंह, संजीव सिंह, अशोक सिंह, मृत्युंजय शर्मा, दिनेश सिंह और देव कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश कोया ने किया।

साकची में फिर बड़ी कार्रवाई, सड़क व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने में जेएनएसी की सख़्ती
यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सरयू राय ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, विधायक पूर्णिमा साहू ने दिए जांच के निर्देश
चित्रगुप्त कल्याण समिति छोटा गोविंदपुर शाखा का पुनर्गठन, संतोष कुमार बने अध्यक्ष
बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में शारदीय उत्सव पर बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
TAGGED:Indian Railways delay issueJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsRail Yatri Sangharsh SamitiRailway Signature Campaign JamshedpurSaryu RaiTatanagar Train Delay Protest
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CrimeJamshedpur

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर सरयू राय का हमला, बोले—पुलिस पूरी तरह विफल

admin
admin
September 4, 2025
घाटशिला उपचुनाव : तीसरे राउंड की गिनती में भी झामुमो के सोमेश सोरेन की बड़ी बढ़त
दिनदहाड़े चोरी से दहला गोलमुरी: कारोबारी के फ्लैट से 10 लाख की चोरी
जमशेदपुर के कैंसर पीड़ित धर्मेंद्र कुमार महतो को चाहिए आपका आर्थिक सहयोग
गोलमुरी टिनप्लेट यूनियन ने बैठक में मेन पावर बढ़ाने, ग्रेड और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की उठी मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?