
दुर्गा पूजा समिति व शांति समिति के सदस्यों ने जताया विश्वास
जमशेदपुर : ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम खंडेलवाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संयोजक प्रमोद तिवारी, जोनल दुर्गा पूजा समिति के सचिव नंद लाल सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष पी. के. दास, शांति समिति के सदस्य एवं समाजसेवी मुकेश राय तथा जे.पी. चौबे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने एसपी का अभिनंदन किया।
सामाजिक समरसता और सहयोग पर जोर
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और समाज में शांति एवं सौहार्द कायम रखने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और समाज के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बताया गया कि आने वाले समय में त्योहारों और विशेष अवसरों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है।





