By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    छोटा गोविंदपुर राम मंदिर में पुस्तक थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
    September 17, 2026
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा ने दी अपील — स्वदेशी से बनेगा सशक्त भारत
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा ने दी अपील — स्वदेशी से बनेगा सशक्त भारत
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा ने दी अपील — स्वदेशी से बनेगा सशक्त भारत

admin
Last updated: October 16, 2025 4:59 pm
admin
Published: October 16, 2025
Share
SHARE

पूर्वी विधानसभा में “आत्मनिर्भर भारत” संकल्प सम्मेलन: स्वदेशी का संकल्प गूंजा

Contents
आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी प्रयोग की व्याख्या: बाबूलाल मरांडीअन्य वक्ताओं का संदेशकार्यक्रम संचालन एवं अन्य उपस्थित सदस्य

जमशेदपुर : गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य विस्‌ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में यह कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता सुधांशु ओझा ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी प्रयोग की व्याख्या: बाबूलाल मरांडी

सम्मेलन में बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज विश्व के कई देश भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसे समय में स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले भारत में केवल दो मोबाइल निर्माण इकाइयाँ थीं, लेकिन अब मोबाइल उत्पादन 300 से भी अधिक यूनिट में होता है और देश 98% मोबाईल घरेलू रूप से तैयार करता है।

मरांडी ने कहा कि भारत अब दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की मोबाइल निर्यात कर रहा है। पहले विदेशी खिलौने आते थे, लेकिन आज भारत में खिलौना उद्योग में 239% की वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब जीवनरक्षक दवाएं अन्य देशों को निर्यात कर रहा है। उदाहरण देते हुए बताया कि ब्रिटेन, जो कभी भारत पर शासन करता था, आज अपनी 25% दवाओं को भारत से आयात करता है।

रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति को उजागर करते हुए मरांडी ने बताया कि पहले गोला-बारूद, जैकेट, राइफल आदि चीजें विदेश से आती थीं, लेकिन अब भारत 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे अभियानों को देश की स्वावलंबन की सफलता का प्रमाण बताया।

मरांडी ने कहा कि यदि लोग रोजमर्रा की ज़िंदगी में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करें — जैसे दीपावली एवं अन्य त्योहारों में विदेशी वस्तुओं की बजाय स्वदेशी झालर, दीये, मूर्तियाँ खरीदना — तो यह भी देशभक्ति का प्रतिबिंब होगा।

सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा पितृपुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को पूरे जोश-उत्साह के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अन्य वक्ताओं का संदेश

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मोदी की “विकसित भारत 2047” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज भारत आर्थिक, औद्योगिक और निर्यात की दृष्टि से पहले से कहीं अधिक मजबूत है। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” अपनाने, स्टार्टअप्स व नवाचार को बढ़ावा देने और जीएसटी दरों में कमी को जनता के लिए केंद्र सरकार का उपहार बताया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि वे ‘Made in India’ उत्पादों को अपनी आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत आज सुई से लेकर उन्नत जहाज निर्माण करने की क्षमता रखता है। लोकल उत्पादों को अपनाना और उन्हें वैश्विक पहचान देना भारत को तरक्की की राह पर ले जाएगा।

कार्यक्रम संचालन एवं अन्य उपस्थित सदस्य

स्वागत भाषण सुधांशु ओझा ने दिया। मंच संचालन संजीव सिंह ने किया। स्वदेशी शपथ पत्र का पाठ जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया अनिल मोदी ने।

सम्मेलन में शामिल हुए अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं में थे:
प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, रचनाश्री राजन सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीलू मछुआ, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, युवराज सिंह, जीवन साहू, दीपक झा, शैलेश गुप्ता, रीना चौधरी, रॉकू सिंह, काजू शांडिल, आदि।

तीज पर्व पर नेपाली महिलाओं की श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम, भोलेनाथ की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र
महिला मोर्चा को महिलाओं के मुद्दे मजबूती से उठाने होंगे: सरयू राय
22 दिसंबर को होगा पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन
बागुनहातु को मिली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास
जमशेदपुर में कल हो सकता है भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष का ऐलान
TAGGED:Baboolal Marandi addressJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsSelf-reliant India conference in East AssemblySwadeshi campaign Jharkhand BJPVocal for Local event Jamshedpur
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJharkhand

विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखने वाला बजट : अर्जुन मुंडा

admin
admin
February 1, 2026
शिक्षा निकेतन में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस का हुआ आयोजन
भारतीय जनसेवक परिषद का 29वां रक्तदान महोत्सव, 84 यूनिट रक्त संग्रह
विश्वकर्मा पूजा पर टिमकेन कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर, अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक ने किया योगदान
राकेश्वर के नेतृत्व में मजदूर दिवस पर इंटक निकालेगी विशाल रैली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?