By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान का विजया मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
    October 26, 2026
    गोविंदपुर में 51 फीट के विशाल रावण का दहन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तीर चलाकर किया शुभारंभ
    October 21, 2026
    प्रभु श्रीराम से जुड़े हैं शारदीय और वासंतिक नवरात्र : सरयू राय
    October 18, 2026
    छोटा गोविंदपुर में दुर्गा पूजा की धूम, पूजा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
    October 18, 2026
    श्री श्री राममंदिर दुर्गा पूजा समिति, टेल्को में महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा, पुष्पांजलि के लिए उमड़े श्रद्धालु
    October 18, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: ट्रेनों की लेटलतीफी पर गरजे सरयू राय, रेलवे अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > ट्रेनों की लेटलतीफी पर गरजे सरयू राय, रेलवे अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Jharkhand

ट्रेनों की लेटलतीफी पर गरजे सरयू राय, रेलवे अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

admin
Last updated: April 28, 2026 1:51 pm
admin
Published: April 28, 2026
Share
SHARE

“पंक्चुअलिटी के आंकड़े कैसे बने? एक भी ट्रेन का नाम क्यों नहीं?” — सरयू राय
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेनों की समयबद्धता (पंक्चुअलिटी) सुधारने में नाकाम रहने के बाद अब अधिकारी भ्रामक आंकड़े पेश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह के साथ बातचीत में उन्होंने 26 अप्रैल को चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को सफल बताते हुए कहा कि यह मुद्दा अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है।
सीनियर डीसीएम के दावों पर उठाए सवाल
चक्रधरपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम द्वारा टाटानगर जंक्शन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेनों की पंक्चुअलिटी 65–70% होने का दावा किया गया था। इस पर सवाल उठाते हुए सरयू राय ने पूछा:
यह प्रतिशत कब से और कैसे निकाला गया?
इसकी गणना का आधार क्या है?
एक भी ट्रेन का नाम क्यों नहीं बताया गया?
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी “कुशाग्र बुद्धि” के होते हुए भी तथ्यों की हेराफेरी कर रहे हैं।
“राखा माइंस से टाटानगर आने में घंटों क्यों लगते हैं?”
विधायक ने कहा कि चांडिल, कांड्रा और राखा माइंस तक ट्रेनें समय पर पहुंचती हैं, लेकिन वहां से टाटानगर जंक्शन तक आने में 3 से 3.5 घंटे लग जाते हैं। उन्होंने रेलवे से इस देरी का स्पष्ट जवाब मांगा।
मालगाड़ियों को प्राथमिकता, यात्री ट्रेनें प्रभावित
सरयू राय ने आरोप लगाया कि पहले रेलवे अधिकारियों ने मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने से इनकार किया, लेकिन बाद में इसे स्वीकार किया गया। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि टाटा स्टील, सेल (बोकारो) और दुर्गापुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में लौह अयस्क की आपूर्ति के कारण मालगाड़ियों का दबाव बढ़ा है, जिससे यात्री ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।
हालांकि उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ये उद्योग दशकों से हैं, फिर पहले ऐसी स्थिति क्यों नहीं बनी?
टाटानगर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल
विधायक ने कहा कि देशभर में रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है, लेकिन टाटानगर क्षेत्र इससे अछूता है। उन्होंने पूछा:
आदित्यपुर से सलगाजुड़ी तक तीसरी रेल लाइन क्यों नहीं बिछाई गई?
टाटानगर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास क्यों नहीं हुआ?
स्थानीय ट्रेनों की अनदेखी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
उन्होंने कहा कि टाटानगर से कोलकाता जाने वाली स्टील और इस्पात एक्सप्रेस की टाइमिंग अनिश्चित रहती है। जनशताब्दी एक्सप्रेस भी अक्सर इतनी लेट हो जाती है कि यात्री बीच रास्ते में ही ट्रेन छोड़ देते हैं।
इसके अलावा, बादामपहाड़ और अन्य रूट की मेमू ट्रेनों की स्थिति पर भी रेलवे अधिकारी चर्चा नहीं करते, जबकि ये ट्रेनें स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ी हैं।
सभी दलों से आंदोलन में शामिल होने की अपील
सरयू राय ने बताया कि उन्होंने विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से भी बातचीत की है। उन्होंने सभी दलों से इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की।
डीआरएम को भेजे गए ज्ञापन की एक प्रति भी नेताओं को भेजी गई है।
“यह सिर्फ जमशेदपुर नहीं, पूरे क्षेत्र का मुद्दा”
विधायक ने कहा कि घाटशिला, बहरागोड़ा, सरायकेला और आदित्यपुर जैसे क्षेत्रों के लोग रोजाना ट्रेनों से यात्रा करते हैं। यह समस्या केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे इलाके को प्रभावित कर रही है।

जोजोबेरा टाटा पावर की ‘प्रगति’ और ‘ब्लैक डायमंड’ टीम को भुवनेश्वर QCFI कार्यक्रम में गोल्ड अवार्ड
उलीडीह में बड़ी चोरी : पुलिस स्टेशन से 200 मीटर दूर घर से 20 लाख के जेवरात गायब
जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में प्रेरणादायक ध्यान कार्यक्रम, विद्यार्थियों में बढ़ी एकाग्रता और आत्मविश्वास
किराया विवाद में हिंसा, मकान मालिक पर भाड़ेदार की पिटाई का आरोप
तरुणा मिश्रा ने संभाला टाटानगर रेल थाना का कार्यभार, यात्रियों की सुरक्षा को बनाया पहली प्राथमिकता
TAGGED:Chakradharpur division newsIndian Railways punctualityJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur train delay issueJharkhandJharkhand newsrailway passenger issues IndiaSaryu RaiSaryu Roy StatementTatanagar train delay
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Jamshedpurधर्म-उत्सव

ईद मिलाद-उन-नबी पर मोहम्मदी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, अमन और मोहब्बत का दिया गया पैगाम

admin
admin
September 5, 2025
जोजोबेरा टाटा पावर की ‘प्रगति’ और ‘ब्लैक डायमंड’ टीम को भुवनेश्वर QCFI कार्यक्रम में गोल्ड अवार्ड
जमशेदपुर के इंटर कॉलेज में हथियार के साथ पहुंचा छात्र, वायरल वीडियो के बाद कॉलेज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन के कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस, अधिकतम ₹48626 तक
घाटशिला के नव-निर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात, लिया आशीर्वाद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?