By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: सरायकेला-खरसावां में सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा खत्म किया
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jharkhand > सरायकेला-खरसावां में सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा खत्म किया
JharkhandSaraikela-Kharsawan

सरायकेला-खरसावां में सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा खत्म किया

admin
Last updated: May 19, 2026 2:25 pm
admin
Published: May 19, 2026
Share
SHARE

उपायुक्त के निर्देश पर अभियान जारी, नगर निगम और पुलिस बल ने किया कड़ा प्रशासनिक नियंत्रण


जमशेदपुर : टाटा-कांड्रा मार्ग की सर्विस रोड पर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब पूरी तरह एक्शन मोड अपना लिया है। उपायुक्त के निर्देश पर बीते शुक्रवार से शुरू हुआ अभियान मंगलवार को जोर-शोर के साथ दोबारा चला। लगभग पांच घंटे तक प्रशासनिक टीम चिलचिलाती धूप में मैदान में डटी रही और सर्विस रोड के दोनों ओर लगे अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला।
अभियान का नेतृत्व और प्रशासनिक टीम
अभियान की अगुवाई आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह कर रही थीं। उनके साथ आवास बोर्ड की कार्यपालक अभियंता उत्पला सरदार, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, ट्रैफिक प्रभारी राजू, सिटी मैनेजर रवि भारती, गम्हरिया प्रखंड और नगर निगम के अमीन समेत भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे।
अभियान की प्रक्रिया और असर
कार्रवाई एस-टाइप चौक से शुरू होकर इमली चौक, शेर-ए-पंजाब, आकाशवाणी चौक और आशियाना चौक तक चली। इस दौरान सर्विस रोड के दोनों ओर लगे अधिकांश अवैध निर्माण हटाए गए। कई जगह हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे विरोध ज्यादा देर टिक नहीं सका।
अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने स्पष्ट किया कि सरकारी सड़क और सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और अतिक्रमणकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि आम जनता को परेशानी न हो। साथ ही नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन विकसित करने पर गंभीर है।
विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन
सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान कई बार कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया गया। लेकिन उपायुक्त और एसडीओ के स्पष्ट निर्देश के कारण अभियान रुका नहीं। सोमवार को स्थानीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने का समर्थन किया और दुकानदारों से नाले से पीछे हटकर दुकान लगाने की अपील की।
ट्रैफिक नियंत्रण और भविष्य की योजना
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया और सड़क व सर्विस रोड पर खड़े वाहनों का चालान काटा। ट्रैफिक प्रभारी राजू ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क या सर्विस रोड पर वाहन खड़े पाए गए, तो वाहन जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।
आवास बोर्ड की जमीन पर आशियाना चौक में हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद आवास बोर्ड ने संबंधित लोगों को दोबारा नोटिस जारी करने की बात कही। प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और नगर निगम को निर्देश दिए कि जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है वहां दोबारा कब्जा न होने पाए।
अभियान बुधवार को भी जारी रहने की संभावना है।

जमशेदपुर पूर्वी को बड़ी सौगात: भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन सड़क व पुल निर्माण दस दिनों में शुरू
गोविंदपुर में भोजपुरिया धमाल — 25 अक्टूबर को गोलू राजा और बबीता देंगे स्टेज पर धमाकेदार प्रस्तुति
बागुनहातु को मिली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास
मानगो से बालिगुमा तक माता की आराधना में डूबा शहर, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी की पूजा
परसुडीह फायरिंग कांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-रिवॉल्वर बरामद; हीना के इशारे पर जावेद की हत्या की रच रहे थे साजिश
TAGGED:Encroachment Bulldozer ActionJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsNagar Nigam SaraikelaSaraikela Kharsawan Encroachment RemovalTata-Kandra Service Road
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJharkhandधर्म-उत्सव

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए जाएंगे 4-5 प्रवेश-निकास द्वार

admin
admin
September 18, 2025
अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन, लोगों से की अधिक भागीदारी की अपील
चतुर्थ बाल मेला 2025: खेल, कला और जागरूकता से सजा चौथा दिन
श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
बच्चे मोबाइल की दुनिया में कैद होकर रह गए हैं : राज्यपाल संतोष गंगवार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?