By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
BJPCulturalEducationJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial ActivitiesSociety

राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

admin
Last updated: December 21, 2025 4:13 pm
admin
Published: December 21, 2025
Share
SHARE

विधायक पूर्णिमा साहू ने बच्चों-शिक्षकों में आपसी समन्वय पर दिया जोर

Contents
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया सामाजिक संदेशमेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित“बच्चों को गढ़ना आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी” – पूर्णिमा साहूसीमित संसाधनों में शिक्षा का विस्तार – दिनेश कुमारवार्षिक रिपोर्ट और विद्यालय की उपलब्धियां साझासर्वश्रेष्ठ अभिभावक सम्मान भी प्रदानकार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

जमशेदपुर : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल, केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आज विद्यालय परिसर में भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा तुलसी पूजन से हुई, जिसने पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कारों का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया सामाजिक संदेश

विविधताओं में एकता और अंधविश्वास से बचने का आह्वान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत दर्शन, विविधताओं में एकता तथा भारत के पर्व-त्योहारों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने काले जादू और पाखंडियों के जाल में न फंसने का सशक्त संदेश समाज को दिया, जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा।

मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को—
विधायक पूर्णिमा साहू,
साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के सचिव जे. शांता,
जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल के प्रेसिडेंट अशोक तिवारी,
विद्यालय संरक्षक खेमलाल चौधरी,
अध्यक्ष दिनेश कुमार,
महासचिव परमानंद कौशल और
प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान
के करकमलों से पुरस्कृत किया गया।

“बच्चों को गढ़ना आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी” – पूर्णिमा साहू

अपने संबोधन में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि

“बच्चों का भविष्य गढ़ना आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षक और अभिभावक दोनों को छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि बाल्यावस्था में सही दिशा मिल जाए, तो आने वाला भविष्य निश्चित रूप से प्रकाशमय होगा।”

सीमित संसाधनों में शिक्षा का विस्तार – दिनेश कुमार

विद्यालय अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल सीमित संसाधनों के बावजूद ऐसे क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा का प्रसार कर रहा है, जहां अधिकतर मध्यमवर्गीय परिवार निवास करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।

वार्षिक रिपोर्ट और विद्यालय की उपलब्धियां साझा

प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान ने विद्यालय की वार्षिक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

महासचिव परमानंद कौशल ने विद्यालय से जुड़े आवश्यक विषयों की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया।

संरक्षक खेमलाल चौधरी ने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को जे. शांता, अशोक तिवारी और सी.पी. समिति मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

सर्वश्रेष्ठ अभिभावक सम्मान भी प्रदान

कार्यक्रम के दौरान जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के माता-पिता को सर्वश्रेष्ठ अभिभावक सम्मान से सम्मानित किया गया, जिससे अभिभावकों का उत्साह और सहभागिता और बढ़ी।

कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन छात्र बालवीर एवं शिक्षिका कृतिका कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रीति शर्मा ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं—रीता शर्मा, कुमकुम सिंह, दीक्षा साहू, अंजली शर्मा, कविता साहू, चांदनी कुमारी, रवीना ठाकुर, त्रिलोचन कौर, कौशिक दत्ता, सीमा, अर्चना सिंह, संगीता मेरी सुरेन, रेखा कुमारी, अनुसुइया, ऋचा मिश्रा, सुमन सिंह, अन्नपूर्णा प्रधान, अनुष्का सिंह सहित विद्यालय समिति के जगदेव साहू, अशोक सिंह, रामनरेश साहू, मोहन कुमार, सालिक देवांगन, जेशपलाल देवांगन, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रेमन कुमार, राकेश साहू, अजय साहू, मोती यादव, देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कामेश्वर साहू, दिनेश साहू, आकाश साहू, चंदन दास मानिकपुरी, रवि दुबे, रूपचंद देवांगन सहित सैकड़ों अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विधायक सरयू राय की बहुचर्चित चतुर्थ बाल मेला का हुआ शानदार उद्घाटन
बोडाम के अंधारझोर में गुरु रविदास जयंती पर आयोजित अखंड हरि नाम कीर्तन में शामिल हुए कुणाल षाडंगी
चौथा बाल मेला 14 से 20 नवंबर तक, थीम होगा : हर बच्चे के लिए हर अधिकार
जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में हिंदी दिवस और दीपावली पर हुआ भव्य सांस्कृतिक समारोह
Jamshedpur : Xavier English School कीताडीह में शत-प्रतिशत उपस्थिति व श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बच्चों को मिला ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड
TAGGED:Annual Prize Distribution CeremonyCable Basti School NewsJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsPurnima SahuRising Sun English School JamshedpurSchool Award Function Jamshedpur
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Jharkhand

अविनाश कुमार झारखंड के 26वें मुख्य सचिव नियुक्त

admin
admin
September 30, 2025
बागबेड़ा में ‘ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर’ का भव्य शुभारंभ
झारखंड स्थापना दिवस पर साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में ‘विंटर वंडरलैंड मेला’ का भव्य आयोजन
मानगो नगर निगम विकास कार्य कराने में अक्षम: सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि
हेमंत सरकार का बजट हकीकत से दूर, केवल आंकड़ों का खेल – दिनेश कुमार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?