By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
    सीपी समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
    January 26, 2026
    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
    January 15, 2026
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले लॉर्ड मेयर बने जमशेदपुर के समीर पांडे का भव्य सम्मान
    January 10, 2026
    श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    December 31, 2025
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: बर्मामाइंस की जनसमस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू की उपायुक्त से मुलाकात, सोमवार को कंपनियों संग बैठक का आश्वासन
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > बर्मामाइंस की जनसमस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू की उपायुक्त से मुलाकात, सोमवार को कंपनियों संग बैठक का आश्वासन
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

बर्मामाइंस की जनसमस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू की उपायुक्त से मुलाकात, सोमवार को कंपनियों संग बैठक का आश्वासन

admin
Last updated: December 13, 2025 4:50 pm
admin
Published: December 13, 2025
Share
SHARE

बर्मामाइंस और आसपास के इलाकों की समस्याओं को लेकर डीसी से की विस्तृत चर्चा

Contents
अवैध पार्किंग, धूल, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखटाटा स्टील और नुवोको सीमेंट की पार्किंग पर व्यवस्था नदारदवायु प्रदूषण और स्वास्थ्य पर खतरे को लेकर जताई चिंतापूर्व में भी विधायक ने किया था प्रयास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को बर्मामाइंस एवं आसपास के क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए प्रशासन और संबंधित कंपनियों से ठोस एवं स्थायी समाधान की मांग की।

अवैध पार्किंग, धूल, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा प्रमुख

विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त के समक्ष जेम्को भगत सिंह चौक से गोविंदपुर अन्ना चौक तक भारी वाहनों की अवैध पार्किंग, सड़कों पर उड़ती धूल, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और यातायात अव्यवस्था का मुद्दा उठाया।
उन्होंने बताया कि—

ट्रैफिक ट्रेनिंग सेंटर लालबाबा गोदाम से ट्यूब कंपनी गोलचक्कर होते हुए बर्मामाइंस गोलचक्कर तक

तथा ट्यूब कंपनी गोलचक्कर से डीवीसी मोड़–जेम्को चौक–गोविंदपुर अन्ना चौक तक

सड़कों के दोनों ओर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से यातायात पूरी तरह चरमरा गया है।

टाटा स्टील और नुवोको सीमेंट की पार्किंग पर व्यवस्था नदारद

विधायक ने कहा कि टाटा स्टील और नुवोको सीमेंट कंपनी के पार्किंग स्थलों पर न तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है और न ही निजी सुरक्षा गार्ड, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और नियमों की अनदेखी से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य पर खतरे को लेकर जताई चिंता

पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस स्थित बेचिंग प्लांट और फाइन सेपरेशन यूनिट से फैल रहे वायु प्रदूषण पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि भारी वाहनों से उड़ती धूल और फाइन सेपरेशन बिल्डिंग से निकलने वाला प्रदूषण घनी आबादी वाले क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुका है, जबकि प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण उपाय अब तक लागू नहीं हुए हैं।

पूर्व में भी विधायक ने किया था प्रयास

ज्ञात हो कि इससे पहले, विधायक पूर्णिमा साहू जुलाई महीने में बर्मामाइंस क्षेत्र का सघन दौरा कर चुकी हैं। मौके पर निरीक्षण कर उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन, जिला पुलिस और प्रशासन से संवाद कर तत्काल हस्तक्षेप कराया था। हालांकि वह समाधान अस्थायी साबित हुआ, लेकिन इस बार विधायक पूर्णिमा साहू ने विश्वास जताया है कि जनसमस्याओं के स्थायी और ठोस समाधान को लेकर वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, जिससे बर्मामाइंस एवं विधानसभा क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिल सके।

नरवा पहाड़ माइंस का गेट जाम समाप्त
मानगो में जल संकट से मिलेगी राहत, विधायक सरयू राय की पहल लाई रंग
मानगो नगर निगम ने बढ़ती ठंड को देखते हुए शुरू की अलाव व्यवस्था, छह स्थानों पर जलाई गई आग
अग्रसेन जयंती समारोह 2025 का भव्य शुभारंभ: ट्रेजर हंट और भजन संध्या से गूंजा शहर
भाजपा को पूर्वी सिंहभूम में बारी मुर्मू और कुणाल षाडंगी ने दिया बड़ा झटका
TAGGED:Burma Mines ProblemsJamshedpurJamshedpur DC Meeting Focus Keyword (English): Burma Mines Public ProblemsJamshedpur East MLAJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsPurnima SahuTata Steel Issues
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Jamshedpur

मोटर पार्ट्स दुकान में लगी भीषण आग, मालिक संतोष कुमार झुलसे, लाखों का नुकसान

admin
admin
September 17, 2025
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : 11 नवंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान, 300 बूथों पर तैयारी पूरी
छोटा गोविंदपुर में रावण दहन कार्यक्रम में सरयू राय का संदेश — “भीतर के रावण को जलाएं”
निर्वाचन विभाग के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए कांग्रेसी
शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू : एक्शन प्लान तैयार, सांड बेहोश कर पकड़े जाएंगे, कुत्तों की होगी नसबंदी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?