By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया बल
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया बल
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandWomen

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया बल

admin
Last updated: June 5, 2026 5:01 pm
admin
Published: June 5, 2026
Share
SHARE

गांधी आश्रम से लेकर प्रेम नगर तक लगाए गए दर्जनों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर दर्जनों पौधे लगाए और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
पौधारोपण कार्यक्रम के तहत विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा क्षेत्र स्थित गांधी आश्रम, प्रेम आश्रम और सर्वोदय आश्रम के अलावा बर्मामाइंस क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन पार्क तथा हिन्द आश्रम में पौधे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।


‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व दोनों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक भावनात्मक और सामाजिक संदेश है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में सकारात्मक जागरूकता का विस्तार हो सके।
पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी : पूर्णिमा साहू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा, “प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता बन गया है। यदि हम आज पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन मिल सकेगा।”


लोगों से मुलाकात कर जानी क्षेत्र की समस्याएं
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली तथा संबंधित विषयों के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, जिला कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, शैलेश गुप्ता, धनराज गुप्ता, सूरज सिंह, शशि सिंह, संजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नवीन से मिले अभय सिंह
गोविंदपुर में भाजपा का होली मिलन समारोह, कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा का किया अभिनंदन
राज्य स्थापना दिवस पर टाउन हॉल में भव्य जिला स्तरीय समारोह
लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में गणेश चतुर्थी पर हुआ भव्य आयोजन
TAGGED:BJP JamshedpurBurmamines PlantationEk Ped Maa Ke NaamEnvironment Awareness CampaignEnvironmental ConservationJamshedpurJamshedpur East MLAJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsPurnima SahuSitaramdera PlantationTree Plantation Drive JamshedpurWorld Environment Day
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Society

एमजीएम अस्पताल प्रबंधन संग विधायक सरयू राय की अहम बैठक

admin
admin
September 15, 2025
हेमंत सरकार में गांव-गरीब को मिला असली हक और सम्मान, विपक्ष बेचैन: संजीव सरदार
M/s विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों की सुनवाई, ओवरटाइम और प्रवेश रोकने पर श्रम विभाग ने मांगी रिपोर्ट
पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू की टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से वार्ता, त्वरित समाधान की मांग
सूर्य मंदिर में इस बार सुरों की गंगा बहाएंगी डिंपल भूमि और मानवी सिंह, छठ पूजा पर भक्तिमय माहौल की तैयारी पूरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?