जमशेदपुर में 23 नवंबर को होगी कुड़मी अधिकार रैली, रांची में 11 जनवरी को महारैली का एलान
जमशेदपुर : “हम भीड़ से नहीं डरते, हक के लिए लड़ते हैं।” – इसी नारे के साथ कुड़मी समाज ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। अपने संवैधानिक अधिकार, जनजातीय पहचान, और कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग को लेकर कुड़मी समाज ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।
23 नवंबर को जमशेदपुर में कुड़मी अधिकार रैली, 11 जनवरी को रांची में महारैली
‘वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति’ की कोल्हानस्तरीय बैठक निर्मल गेस्ट हाउस, जमशेदपुर में संपन्न हुई, जिसमें आंदोलन की व्यापक रणनीति बनाई गई।
समिति के संयोजक हरमोहन महतो, शीतल ओहदार और कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने आंदोलन की तारीखें घोषित कीं:
📍 रैली कार्यक्रम (तिथि अनुसार):
2 नवंबर – हजारीबाग
16 नवंबर – बोकारो (चंदनकियारी)
23 नवंबर – जमशेदपुर (उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम)
2 दिसंबर – धनबाद
14 दिसंबर – नावाडीह (बोकारो)
11 जनवरी 2026 – रांची मोरहाबादी मैदान (महामेगारैली)
यदि इन रैलियों के बाद भी सरकार ने उचित निर्णय नहीं लिया, तो समाज आर्थिक नाकेबंदी जैसे बड़े कदम पर विचार करेगा।
मांगें क्या हैं?
शीतल ओहदार ने स्पष्ट किया कि कुड़मी समाज की मांगें तीन मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित हैं:
कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए
कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए
समाज के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का अपमान रोका जाये”हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले हैं”: शैलेन्द्र महतो
कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा:
“हम किसी की भीड़ से घबराने वाले नहीं। कुड़मी समाज न कभी झुका है, न झुकेगा। आने वाले समय में हर प्रायोजित विरोध का ईंट से नहीं, चट्टान से जवाब दिया जाएगा।”
कानूनी मोर्चे पर भी तैयारी, सुप्रीम कोर्ट जाएगी समिति
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद महतो ने बताया कि प. बंगाल में कुड़मी आंदोलन पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ शीघ्र सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की जाएगी।
उन्होंने कहा:
“अगर हमारे संवैधानिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, तो फिर हर समाज के आंदोलन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।”

पिंकी महतो बनीं महिला प्रदेश अध्यक्ष, प्रेम महतो को कोल्हान की कमान
बैठक के दौरान संगठनात्मक बदलावों की भी घोषणा की गई:
पिंकी महतो (बोड़ाम) – कुड़मी सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष
प्रेम महतो (गम्हरिया) – कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की।
बैठक में शामिल प्रमुख चेहरे
बैठक में समाज के कई वरिष्ठ व युवा सदस्य मौजूद थे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
हरिशंकर महतो, सपन महतो, नारायण महतो, प्रणव महतो, संतोष महतो, विशाल चंद्र महतो, सुमित महतो, पिंकी महतो, मोहिता महतो, अनिता महतो, रंजीता महतो, प्रबीर महतो, नेपाल महतो आदि।



