जमशेदपुर : तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एनटीटीएफ, आर.डी. टाटा टेक्निकल इंस्टीट्यूट, गोलमुरी में शनिवार को ‘इंजीनियर्स डे’ धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस महान अभियंता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने भारतीय इंजीनियरिंग को एक नई दिशा दी।


दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की प्राचार्या प्रीता जॉन और उप-प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन और सर विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि:
“सर एम. विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर, 1860 को कर्नाटक के मुदेनाहल्ली में हुआ था। उनकी मेधा और तकनीकी दक्षता ने उन्हें भारत के सबसे महान अभियंताओं में शामिल किया।”
उन्होंने यह भी बताया कि विश्वेश्वरैया जी ने टाटा स्टील और देश के बांध एवं जल प्रबंधन परियोजनाओं में अहम भूमिका निभाई थी।
आयोजन में शामिल रहे कई गणमान्य एवं शिक्षकगण
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक एन. शिवप्रसाद के साथ-साथ संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी—
वरुण कुमार, दीपक सरकार, अजीत कुमार, हरेश, मृणमय कुमार महतो, मंजुला, वीणा, शिल्पा, मनीष कुमार, नकुल, सुमन कुमार, कौशल, ज्योति, स्मृति, राजीव रंजन, पल्लवी चौधरी, शर्मिष्ठा, मिथिला, मुनमुन और बीरेंद्र आचार्य की अहम भूमिका रही।



