जमशेदपुर, 12 सितंबर 2025 : बागबेड़ा कीताडीह की जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार ने जिला परिषद कार्यालय में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ ज़ोरदार शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह जिला परिषद सदस्यों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ेंगी। उन्होंने इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से मुलाकात कर एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

चहेते संवेदकों को दी जा रही प्राथमिकता, गुणवत्ता की उड़ रही धज्जियां”
डॉ. परमार ने आरोप लगाया कि जिला परिषद कार्यालय में योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी मनमानी हो रही है। उन्होंने कहा कि—
“जिला परिषद सदस्यों की अनुशंसा पर जो योजनाएं पास होती हैं, उनमें कुछ चहेते संवेदकों को ही काम दिलाया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और शिकायतों के बावजूद उन्हें पेमेंट कर दिया जा रहा है।”
V.R. Enterprises पर गंभीर आरोप
डॉ. परमार ने बताया कि V.R. Enterprises द्वारा किए गए दो कार्यों—
उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के शीतला मंदिर में जलमीनार निर्माण
पूर्वी बागबेड़ा पंचायत में हनुमान मंदिर के पास नाला निर्माण
—में गंभीर गुणवत्ता की कमी की शिकायत के बावजूद संवेदक का रवैया गैर-जिम्मेदाराना रहा और विभाग ने पूरा पेमेंट जारी कर दिया।
उन्होंने सवाल उठाया:
“आख़िर किसके इशारे पर कार्यालय में इस तरह की अनियमितताएं हो रही हैं?”
डॉ. परमार ने यह भी कहा कि ऐसी मनमानी कई क्षेत्रों में दोहराई जा रही है।
संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो करूंगी धरना”
अपने ज्ञापन में डॉ. कविता परमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस मामले में ठोस और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई, तो वह जिला परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगी।
उन्होंने कहा:
“यह सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं है, बल्कि हर उस जनप्रतिनिधि की है जो ईमानदारी से क्षेत्र में विकास कार्य करवाना चाहता है।”
DDC नागेंद्र पासवान ने दिया आश्वासन
उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि—
“जिला परिषद के सभी सदस्यों के मान-सम्मान और कार्यों की निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी



