जमशेदपुर : सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा की ओर से रविवार को विजया मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन सूर्य मंदिर परिसर में भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की, जबकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

छठ पूजा की तैयारी: स्वच्छता, श्रद्धा और संस्कृति का संगम
बैठक में आगामी छठ महोत्सव को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समरसता के साथ भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत:
तालाबों की व्यापक सफाई एवं पेंटिंग
स्वच्छ जल भराव
जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण
27 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
विद्युत और पुष्प सज्जा के साथ छठ घाट की अलंकरण
समिति द्वारा बताया गया कि सांस्कृतिक संध्या में देश के प्रख्यात कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
रघुवर दास ने दिया लोकल उत्पाद अपनाने का संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा:
“छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व हमें अनुशासन, पवित्रता और सेवा की सीख देता है। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि पूजा में स्थानीय उत्पादों का अधिक उपयोग करें और सादगी और श्रद्धा से पर्व मनाएं।”
दीपावली की पूर्व संध्या पर होगा दीपोत्सव
परंपरा के अनुसार, श्रीराम मंदिर और सूर्य मंदिर परिसर में 11,000 मिट्टी के दीपों से दीपावली की पूर्व संध्या पर दिव्य प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही, आकर्षक आतिशबाजी से आकाश रोशन होगा।
समिति ने शहरवासियों से की भागीदारी की अपील
समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने शहरवासियों से सूर्यधाम छठ घाट पहुँचकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करने और इस सांस्कृतिक पर्व को एकजुटता और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।
मौजूद रहे ये गणमान्य और कार्यकर्ता:
समिति के पदाधिकारी एवं समाजसेवी:
भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, मान्तु बनर्जी, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, शशिकांत सिंह, शैलेश गुप्ता, प्रेम झा, कंचन दत्ता, बोलटू सरकार, गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, राकेश सिंह, मुन्ना अग्रवाल, टुनटुन सिंह, मंजीत सिंह, अप्पा राव, संतोष ठाकुर, विकास शर्मा, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, अमित अग्रवाल, छक्कन चौधरी, कौस्तव रॉय, अशोक सामंत, काजू शांडिल, अरुण मिश्रा, कुमार अभिषेक, राखी राय, रीता शर्मा, मिनी सिंह, मिथिलेश साव, करफु पोद्दार, सतीश सिंह, राकेश कुमार समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।



