By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: भुईयांडीह में अतिक्रमण कार्रवाई से उभरे संकट पर सक्रिय हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, CM से मिलकर रखी राहत की मांग
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > भुईयांडीह में अतिक्रमण कार्रवाई से उभरे संकट पर सक्रिय हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, CM से मिलकर रखी राहत की मांग
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

भुईयांडीह में अतिक्रमण कार्रवाई से उभरे संकट पर सक्रिय हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, CM से मिलकर रखी राहत की मांग

admin
Last updated: November 28, 2025 4:16 pm
admin
Published: November 28, 2025
Share
SHARE

अचानक हुई कार्रवाई से उथल-पुथल, सैकड़ों परिवार बेघर

Contents
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक की मुलाकात, रखीं तीन बड़ी मांगेंमुख्यमंत्री का आश्वासनजमशेदपुर लौटकर विधायक ने की DC से मुलाकात

जमशेदपुर : भुईयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान ने इलाके में भारी मानवीय संकट खड़ा कर दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्रवाई बिना पूर्व सूचना, माइकिंग या सीमांकन के शुरू की गई, जिसके चलते कई घर और दुकानें कुछ ही घंटों में ढहा दी गईं। लोग अपने घर से जरूरी सामान तक नहीं निकाल पाए और ठंड के बीच खुले आसमान तले रहने को मजबूर हो गए।

इन हालातों ने प्रभावित परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पहले दिन से मैदान में हैं और लगातार पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक की मुलाकात, रखीं तीन बड़ी मांगें

रांची जाकर दी पूरी घटना की जानकारी

प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात के बाद विधायक साहू शुक्रवार को रांची पहुँचीं, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर भुईयांडीह स्थिति का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस मुलाकात के दौरान गांडेय की विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

विधायक की प्रमुख मांगें

  1. प्रभावित परिवारों का तत्काल पुनर्वास
  2. ठंड में अस्थायी आश्रय, भोजन-पानी व राहत सामग्री उपलब्ध कराना
  3. भविष्य में किसी भी अतिक्रमण कार्रवाई से पहले स्पष्ट सीमांकन और पूर्व सूचना सुनिश्चित करना

विधायक ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि अचानक कार्रवाई के कारण दर्जनों परिवारों को खुले में रात बितानी पड़ी है। इसे उन्होंने “मानवीय दृष्टिकोण से अनुचित” बताया।

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे जमशेदपुर के जिला उपायुक्त से बात करेंगे और आवश्यक राहत व पुनर्वास कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा।

CM हेमंत सोरेन से विधायक की मुलाकात, रखीं तीन बड़ी मांगें

रांची जाकर दी पूरी घटना की जानकारी

प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात के बाद विधायक साहू शुक्रवार को रांची पहुँचीं, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर भुईयांडीह स्थिति का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस मुलाकात के दौरान गांडेय की विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

विधायक की प्रमुख मांगें

  1. प्रभावित परिवारों का तत्काल पुनर्वास
  2. ठंड में अस्थायी आश्रय, भोजन-पानी व राहत सामग्री उपलब्ध कराना
  3. भविष्य में किसी भी अतिक्रमण कार्रवाई से पहले स्पष्ट सीमांकन और पूर्व सूचना सुनिश्चित करना

विधायक ने CM को यह भी बताया कि अचानक कार्रवाई के कारण दर्जनों परिवारों को खुले में रात बितानी पड़ी है। इसे उन्होंने “मानवीय दृष्टिकोण से अनुचित” बताया।

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे जमशेदपुर के जिला उपायुक्त से बात करेंगे और आवश्यक राहत व पुनर्वास कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा।

जमशेदपुर लौटकर विधायक ने की DC से मुलाकात

रांची से वापस आते ही विधायक पूर्णिमा साहू सीधे उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के कार्यालय पहुँचीं। उन्होंने कहा कि ठंड में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए घर तोड़ना अमानवीय है और इससे कई परिवार गहरे संकट में हैं। उपायुक्त से उन्होंने मांग रखा कि

प्रभावितों के लिए तत्काल भोजन, पानी और टेंट/अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराना

सभी परिवारों की शीघ्र पुनर्वास प्रक्रिया शुरू करना

प्रभावित परिवारों की सूची लेने व प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई

उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि राहत और पुनर्वास की पहल जल्द प्रारंभ कर दी जाएगी और विधायक से प्रभावित परिवारों की सटीक सूची उपलब्ध कराने को कहा।

स्वास्थ्य और स्वच्छता में सहिया और जल सहिया की भूमिका अतुलनीय : डॉ कविता परमार
उलीडीह में बड़ी चोरी : पुलिस स्टेशन से 200 मीटर दूर घर से 20 लाख के जेवरात गायब
जयराम महतो की पार्टी ने भी खोला पत्ता, रामदास मुर्मू होंगे उम्मीदवार
आस्था सिटी टाउन में खुला सेप्टिक टैंक बना काल, 5 साल के आदर्श की दर्दनाक मौत
छठ पूजा आयोजन में दिखी सामाजिक सरोकार की मिसाल, भक्ति और उत्साह से गूंजा छोटा गोविंदपुर
TAGGED:Bhuinyandih eviction driveJamshedpurJamshedpur demolitionJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsPurnima Sahu meeting CM Hemant Sorenrehabilitation demandTata Steel UISL
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPEducationJamshedpurJharkhand

झारखंड स्थापना दिवस पर साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में ‘विंटर वंडरलैंड मेला’ का भव्य आयोजन

admin
admin
November 15, 2025
एग्रिको में अचला सप्तमी पर सूर्य आराधना, श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ पूजन
पश्चिम विधानसभा में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन: आदित्य साहू के निशाने पर झामुमो‑कांग्रेस सरकार
आम बगान की खस्ताहाल स्थिति पर सरयू राय ने उपायुक्त को लिखा पत्र
संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में आयोजित हुई अंतर विद्यालय समूह नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों ने लोक एवं देशभक्ति की लहर बिखेरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?