By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
    गोविंदपुर थाना परिसर में 3 अगस्त को होगा शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
    July 30, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन
JamshedpurJD(U)JharkhandSocietyधर्म-उत्सव

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन

admin
Last updated: March 27, 2026 1:43 pm
admin
Published: March 27, 2026
Share
SHARE

श्रीरामनवमी पर विधायक सरयू राय ने रखी आधारशिला, सांस्कृतिक-धार्मिक केंद्र के रूप में होगा विकास


जमशेदपुर : केबुल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यहां गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का विधिवत भूमिपूजन किया। यह परियोजना मंदिर परिसर को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
तीन तलों का होगा ‘सनातन सदन’, बनेगा ज्ञान और परंपरा का केंद्र
भूमिपूजन के बाद जानकारी देते हुए सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन तीन तलों का होगा। फिलहाल पहले तल का निर्माण शुरू किया गया है, जबकि शेष दो तल बाद में जोड़े जाएंगे।
सनातन सदन में सनातन संस्कृति से जुड़े साहित्य, वेद, पुराण, धर्मग्रंथ, पूजा पद्धतियों और कर्मकांड से संबंधित पुस्तकों का संग्रह किया जाएगा। यहां एक समृद्ध पुस्तकालय और वाचनालय भी विकसित होगा, जहां लोग धार्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
इसके साथ ही कर्मकांडी पंडितों को मंत्रों के शुद्ध उच्चारण और सही विधि-विधान से पूजा कराने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह पहल धार्मिक परंपराओं को संरक्षित और व्यवस्थित करने में सहायक होगी।


गोसेवा केंद्र में होगी गौसेवा और स्वदेशी परंपराओं का प्रचार
मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम कोने में गोसेवा केंद्र विकसित किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन भी इसी अवसर पर किया गया। यहां एक जोड़ी मिनिएचर (कुंगनूर नस्ल) गायों को रखा जाएगा। साथ ही मंदिर प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त गायों की व्यवस्था भी की जाएगी।
गोसेवा केंद्र में गोमाता की प्रतिमा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे यह स्थल पूर्ण रूप से गौसेवा और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बनेगा।
यहां पंच पल्लव—आम, पीपल, पाकर, बरगद और गूलर—के पौधे भी लगाए जाएंगे, जो हर धार्मिक अनुष्ठान में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस केंद्र के माध्यम से स्वदेशी जीवनशैली, भारतीय खान-पान और पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जीर्णोद्धार के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
गौरतलब है कि मंदिर के जीर्णोद्धार के समय से ही सरयू राय गोसेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धर्मग्रंथों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत रहे हैं। श्रीरामनवमी के दिन भूमिपूजन के साथ इस दिशा में उनके प्रयासों का पहला चरण शुरू हो गया है।


कन्या पूजन में दिखी आस्था, प्रसाद और उपहार वितरित
इस अवसर पर मंदिर परिसर में कन्या पूजन का आयोजन भी किया गया। सरयू राय ने लगभग डेढ़ दर्जन कुआंरी कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और चुनरी व उपहार भेंट किए।
प्रसाद में चने की सब्जी, हलवा, पूड़ी और खीर परोसी गई। इस धार्मिक आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, साकेत गौतम सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
ध्वज पूजन के साथ सम्पन्न हुआ अनुष्ठान
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज पूजन भी किया गया। राकेश ओझा और अजय तिवारी के मार्गदर्शन में 31-31 फीट ऊंचे दो ध्वजों की स्थापना गरुड़ स्तंभ के दोनों ओर की गई।
इस अवसर पर असीम पाठक, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, अभय सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजन कार्य में विनोद पांडेय, राकेश ओझा और अजय तिवारी की विशेष भूमिका रही।

झारखंड में BPL उपभोक्ताओं को मुफ्त में मिलेगा जल कनेक्शन, सरयू राय की पहल का असर
वायरल संक्रमण से उबर रहे हैं सरयू राय, बोले- अब स्वस्थ हूं, समर्थक फिलहाल अस्पताल में मिलने न आएं
मानगो नगर निगम चुनाव: भाजपा ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता
जमशेदपुर में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
पेसा नियमावली पर राजनीति अनुचित : सरयू राय
TAGGED:Gosewa Kendra Bhoomi PujanHindu cultural center developmentJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsLakshminarayan Temple JamshedpurRam Navami celebration IndiaSanatan Sadan constructionSaryu RaiSaryu Roy Jamshedpur
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJharkhandSociety

गोलमुरी फूड प्लाज़ा में राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमिटी के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न

admin
admin
August 18, 2025
बिष्टुपुर डीसी लाउंज में तोड़फोड़ का खुलासा: लोहे की रॉड लेकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SSP ने की मासिक अपराध गोष्ठी, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियार और लंबित मामलों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
विधायक समीर महंती की तबीयत बिगड़ी, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों को ₹6.676 करोड़ का बोनस देगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?