By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: टुइलाडुंगरी में ज्वारा पूजा का भव्य विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > टुइलाडुंगरी में ज्वारा पूजा का भव्य विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
JamshedpurJharkhandSocial ActivitiesSocietyधर्म-उत्सव

टुइलाडुंगरी में ज्वारा पूजा का भव्य विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

admin
Last updated: March 27, 2026 11:14 am
admin
Published: March 27, 2026
Share
SHARE

23 अखंड ज्योत के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल
जमशेदपुर : चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर टुइलाडुंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में आयोजित ज्वारा पूजा का समापन गुरुवार को भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। “जग कल्याण और सभी की मनोकामना पूर्ण हो” की मंगल कामना के साथ 23 अखंड ज्योत का विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।


अनुशासन और स्वच्छता के साथ निकली शोभायात्रा
विसर्जन जुलूस की शुरुआत मंदिर प्रांगण से हुई, जहां से श्रद्धालु भजन और जस गीत गाते हुए सड़कों पर निकले। शोभायात्रा में अनुशासन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। युवा और महिलाओं ने पहले सड़कों पर पानी छिड़ककर सफाई की, जिसके बाद महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर माहौल को और पावन बना दिया।
महिलाएं सिर पर अखंड ज्योत कलश और लहलहाते ज्वारा लेकर कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही थीं, जो इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा रहा था।


आकर्षक झांकियों और जस गायन ने बांधा समां
शोभायात्रा में मां दुर्गा, नरसिंह अवतार और हनुमान जी की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं छत्तीसगढ़ से आई जस गायन मंडली ने अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्रद्धालुओं के बीच “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे और बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने।
गाढ़ाबासा कुंआ में सम्पन्न हुआ विसर्जन
यह भव्य शोभायात्रा गढ़हाबासा स्थित कुंआ तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ ज्वारा और अखंड ज्योत का विसर्जन किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा और परंपरा के अनुसार सम्पन्न हुआ।
नौ दिनों तक चला अनुष्ठान, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान पूरे नौ दिनों तक चला। समापन के अवसर पर मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने यह भी बताया कि पूजा को विधि-विधान से सम्पन्न कराने वाले बैगा, पंडा, पुजारी और उनके सहयोगियों के साथ जस गायन मंडली को पारंपरिक रूप से आरती कर नारियल भेंट कर विदाई दी गई।


सैकड़ों गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन में राजू गिरी, दिनेश कुमार, परमानंद कौशल, गिरधारी साहू, मोतीलाल साहू, सुक्रीत दास मानिकपुरी, चंद्रिका निषाद, गंगाराम साहू, प्रशांत विभा, महावीर प्रसाद, अनिल कुमार, रामेश्वर साहू, कामेश्वर साहू, दयालु निषाद, जमुना निषाद, इंद्रा साहू, द्रौपदी साहू, नूतन साहू, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, नंदनी साहू, गौरी साहू, फुलेश्वरी निषाद, कमला निषाद, श्रीनू राव, धर्मराज साहू, प्रांची निषाद, जितेंद्र साहू, अजय कुमार साहू, रोशन साहू, दीपक साहू, गोविंद साहू, पारस लाल, बिहारी लाल, डी. प्रसाद राव, हेमा साहू, पिंकी साहू, सुमन निषाद, पूनम ठाकुर, ओम निषाद, विजय मानिकपुरी, सौरव साहू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

जुगनू वर्मा बने भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष
विजया गार्डेन बारीडीह में दिनदहाड़े चोरी, विधायक पूर्णिमा दास ने जताई नाराज़गी
शिक्षक दिवस पर शिक्षा निकेतन स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
मुसाबनी के जादूगोड़ा में UCIL कर्मियों से मिले महागठबंधन समर्थक, सोमेश सोरेन के लिए मांगा समर्थन
बारीडीह के डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में 35वां वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता उल्लास के साथ संपन्न
TAGGED:Akhand Jyot VisarjanChaitra Navratri Jwara VisarjanJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur religious processionJharkhandJharkhand newsJwara Puja immersionNavratri celebration IndiaSheetla Mata Temple Tuiladungri
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsLabourSocietyUnion

टिस्को कोऑपरेटिव सोसायटी की 91वीं AGM में बड़ा ऐलान, 16.50% लाभांश और ₹8.5 लाख ऋण सीमा तय

admin
admin
September 6, 2025
पारा शिक्षकों ने पदोन्नति पर कुणाल षाडंगी से मिल सरकार के प्रति जताया आभार
जिला कांग्रेस कमेटी ने बाबासाहेब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर अक्षेस अधिकारियों संग की समीक्षा, जनसुविधाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
मीडिया टैलेंट हंट से योग्य प्रवक्ताओं की खोज करेगी कांग्रेस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?