
ज्योति सिंह और चंचल शर्मा ने मेयर पद की दावेदारी से पीछे हटकर दिया संध्या सिंह को समर्थन
जमशेदपुर : आसन्न मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी ने मेयर पद को लेकर आपसी सहमति बनाते हुए संगठन हित में बड़ा निर्णय लिया है।

संगठन के निर्णय से कराया अवगत, शिष्टाचार भेंट के दौरान बनी सहमति
मंगलवार को महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला पदाधिकारियों के साथ मानगो स्थित अविनाश सिंह राजा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति सिंह तथा भाजपा नेता शिवप्रकाश शर्मा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मानगो नगर निगम चुनाव के संदर्भ में संगठन द्वारा लिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया।
संजीव सिन्हा ने संगठनहित को सर्वोपरि रखते हुए ज्योति सिंह और चंचल शर्मा से मेयर पद की दावेदारी वापस लेने और नामांकन नहीं करने का आग्रह किया।

पार्टी हित को दी प्राथमिकता, संध्या सिंह के पक्ष में काम करने का लिया संकल्प
संगठन के व्यापक हित और पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखते हुए अविनाश सिंह राजा, ज्योति सिंह और शिवप्रकाश शर्मा ने संगठन के निर्णय के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा व्यक्त की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मानगो मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं करेंगे और भाजपा की समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को पूरा समर्थन देंगे।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वे चुनाव में सक्रिय रूप से कार्य कर संध्या सिंह की बड़ी जीत सुनिश्चित करने में जुटेंगे।
संजीव सिन्हा ने जताया आभार
बोले—अनुशासन और एकता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दोनों नेताओं के सकारात्मक सहयोग और संगठन के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा,
“भाजपा एक अनुशासित, राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। संगठन के हित में लिए गए निर्णयों का सम्मान करना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने भरोसा जताया कि मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह की शानदार जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी मजबूती से मैदान में उतरेंगे।
कई जिला पदाधिकारी रहे मौजूद
संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश
इस मौके पर
जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, राजीव सिंह,
जिला महामंत्री संजीव सिंह,
जिला मंत्री पप्पू सिंह,
जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली
सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।





