By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में आशीर्वाद सह सम्मान समारोह, शिवम कुमार बने मिस्टर डेफोडिल्स, आयुषी गौड़ बनीं मिस डेफोडिल्स
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Education > डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में आशीर्वाद सह सम्मान समारोह, शिवम कुमार बने मिस्टर डेफोडिल्स, आयुषी गौड़ बनीं मिस डेफोडिल्स
EducationJamshedpur

डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में आशीर्वाद सह सम्मान समारोह, शिवम कुमार बने मिस्टर डेफोडिल्स, आयुषी गौड़ बनीं मिस डेफोडिल्स

admin
Last updated: January 30, 2026 5:24 pm
admin
Published: January 30, 2026
Share
SHARE

बारीडीह स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम
जमशेदपुर : बारीडीह स्थित डेफोडिल्स उच्च विद्यालय, जमशेदपुर में आशीर्वाद सह सम्मान समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन नवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा दसवीं कक्षा के छात्रों के सम्मान में किया गया, जिसमें भावनात्मक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी. शशि कुमार (शिक्षाविद सह समाजसेवी) रहे। समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ ‘मिस्टर’ और ‘मिस डेफोडिल्स’ का चयन
समारोह के दौरान दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच आयोजित क्विज प्रतियोगिता के आधार पर
शिवम कुमार को ‘मिस्टर डेफोडिल्स’ तथा आयुषी गौड़ को ‘मिस डेफोडिल्स’ चुना गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।


लक्ष्य तय कर संघर्षशील बनें विद्यार्थी : टी. शशि कुमार
मुख्य अतिथि टी. शशि कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को जीवन में हमेशा स्पष्ट लक्ष्य तय करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित होने पर चाहे परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों, व्यक्ति को संघर्षशील और निरंतर प्रयासरत रहना पड़ता है, तभी सफलता प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।
शिक्षक और छात्र का संबंध जीवनपर्यंत रहता है : मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव
इससे पूर्व विद्यालय के सचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि, शिक्षकों एवं छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक और छात्र के जीवन में ‘विदाई’ जैसा कोई शब्द नहीं होता, क्योंकि दोनों के बीच एक अन्योन्याश्रित संबंध होता है, जो जीवनभर बना रहता है।
उन्होंने कहा कि आशीर्वाद सह सम्मान समारोह का उद्देश्य यह है कि छात्र यह समझ सकें कि अब उनका बाल्यकाल समाप्त हो चुका है और आगे के जीवन में उन्हें अपने निर्णय स्वयं लेने होंगे। प्रत्येक कार्य जिम्मेदारीपूर्वक करना होगा, क्योंकि अपने कर्मों के लिए वही उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया कि उनका प्रत्येक कार्य ऐसा होना चाहिए जिससे माता-पिता, गुरुजन और मां भारती का मस्तक कभी न झुके।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सभी का मन
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अर्चना दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती बेबी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

एनसीसी कैडेट श्रुति रॉय को राज्यपाल और अतिरिक्त महानिदेशक ने किया सम्मानित
जुगसलाई नगर परिषद की नई अध्यक्ष बनीं नौशीन खान, 720 मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
भाजपा के गढ़ में झामुमो की सेंध — उत्तरी ईचाड़ा के तिरुलगुटू में उमड़ा जनसैलाब
सोनादेवी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
तुलसी से शुद्ध रहता है पर्यावरण: सरयू राय
TAGGED:Ayushi GaurBaridih School NewsDaffodils High School JamshedpurEducationJamshedpur Education NewsJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsMiss DaffodilsMister DaffodilsSchool Felicitation CeremonyShivam Kumar
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial ActivitiesSocietyधर्म-उत्सव

ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा मां दुर्गा का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

admin
admin
October 3, 2025
जेवियर इंग्लिश स्कूल, कीताडीह में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
पेट्रोल-डीजल संकट और NEET विवाद पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, जमशेदपुर में साइकिल चलाकर जताया विरोध
रघुवर दास बोले : जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम
नेचर संस्था द्वारा महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का इंटर्नशिप समापन समारोह आयोजित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?