ठंड से राहत देने के उद्देश्य से रामजन्म नगर और रामनगर चौक पर आयोजन
जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के सौजन्य से मंगलवार को कदमा क्षेत्र में व्यापक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रामजन्म नगर फुटबॉल मैदान एवं रामनगर चौक पर कुल 300 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।
इस मानवीय पहल से क्षेत्र के गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक कार्य के लिए विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा स्वयं मौजूद रहे और वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही कदमा थाना अध्यक्ष तारक मुखर्जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला सचिव मनोज सिंह, दिनेश सिंह, राजीव निवास, रवि शंकर सिंह, बाबई दास, मुकेश ठाकुर, माधव सिंह, सपा दास, विश्वजीत सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह, अरुण गोंडर, टिंकू साव, रवि सिंह, प्रितपाल सिंह, पुष्पा सरदार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास
कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि विधायक सरयू राय का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। इसी क्रम में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।





