By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    छोटा गोविंदपुर राम मंदिर में पुस्तक थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
    September 17, 2026
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: मानदेय बढ़ोतरी में भेदभाव का आरोप, जमशेदपुर प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > मानदेय बढ़ोतरी में भेदभाव का आरोप, जमशेदपुर प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न
JamshedpurJharkhand

मानदेय बढ़ोतरी में भेदभाव का आरोप, जमशेदपुर प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न

admin
Last updated: December 15, 2025 3:52 pm
admin
Published: December 15, 2025
Share
SHARE

पंचायत समिति सदस्यों ने कहा सिर्फ मुखिया नहीं, उनलोगों का भी मानदेय बढ़े

Contents
मानदेय बढ़ोतरी को लेकर असंतोष“समान जिम्मेदारी, फिर भेदभाव क्यों?”अन्य विषयों पर भी हुई चर्चाबैठक में ये सदस्य रहे उपस्थित

विधायक पूर्णिमा साहु द्वारा सिर्फ मुखिया का मानदेय बढ़ाए जाने की मांग पर जताई नाराजगी

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सभागृह में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की, जबकि उप प्रमुख सहित सभी पंचायत समिति सदस्यों ने इसमें भाग लेकर अपने-अपने विचार प्राथमिकता के साथ रखे।

मानदेय बढ़ोतरी को लेकर असंतोष

बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा केवल मुखिया के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाए जाने पर नाराजगी जताई। सदस्यों का कहना था कि मुखिया के मानदेय में बढ़ोतरी का सवाल उठाना सराहनीय है, लेकिन पंचायत समिति सदस्यों और अन्य त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों के मानदेय को नजरअंदाज किया जाना उचित नहीं है।

“समान जिम्मेदारी, फिर भेदभाव क्यों?”

पंचायत समिति सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जिस प्रकार मुखिया का चुनाव लगभग 5,000 की आबादी पर आधारित होता है, उसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य भी लगभग समान आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके बावजूद केवल मुखिया के मानदेय की बात करना अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भेदभाव है। सदस्यों ने अपेक्षा जताई कि विधायक को सदन में सभी पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ोतरी का मुद्दा उठाना चाहिए था।

अन्य विषयों पर भी हुई चर्चा

बैठक में मानदेय के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्यों ने आगामी वनभोज सह मिलन समारोह को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, बढ़ती ठंड को देखते हुए जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में कंबल की उपलब्धता और जरूरतमंदों तक इसके वितरण को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में ये सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, सतबीर सिंह बग्गा, किशोर सिंह, रैना पूर्ति, सुनील गुप्ता, सोनिया भूमिज, द्रोपदी मुंडा, नारायण बेसरा, संगीता पात्रों, आरती करूवा, जसमीन गुड़िया, लक्ष्मी बोदरा, दशमनी सुंडी, देवाशीष माडी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन के कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस, अधिकतम ₹48626 तक
जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में समर कैम्प का आयोजन, बच्चों ने पूल पार्टी और रचनात्मक गतिविधियों का उठाया आनंद
निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संजीव सरदार को नहीं पहचानी वार्डन, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 2026 का स्वागत, केक कटिंग के साथ प्रोडक्शन, क्वालिटी और सेफ्टी पर मंथन
यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आज हस्ताक्षर अभियान
TAGGED:JamshedpurJamshedpur block newsJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsJharkhand Panchayati Raj newsPanchayat honorarium issuePanchayat representatives protestPanchayat Samiti meeting Jamshedpur
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhand

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दीक्षांत समारोह संपन्न, सरयू राय ने अनुदान और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

admin
admin
January 6, 2026
जदयू और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन: अपोलो अस्पताल दिल्ली में ली अंतिम सांस
गोलमुरी में 100वें वर्ष की दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, भूमि पूजन विधिवत संपन्न
बाल ज्ञान पीठ स्कूल में रचनात्मकता और उल्लास के बीच बाल मेला सम्पन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?